हापुड़: युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मां को बस स्टैंड पर छोड़कर जा रहा था घर
हापुड़। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। लगभग रोज दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ जिले का है, जहां गुरुवार की सुबह दिन निकलते ही युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी राजेश सिंह का कहना है कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
Recommended Video

मां को छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, थाना हापुड़ देहात के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी शीला नोएडा में प्राइवेट जॉब करती हैं। बताया जाता है गुरुवार की सुबह शीला का बेटा मोहित अपनी मां को नोएडा जाने के लिए बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए आया था। जानकारी के मुताबिक, मोहित जैसे ही मां को छोड़ने के बाद मोहल्ला भगवनपुरी के पास पहुंचा तो तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना के चलते सड़क पर हड़कंप मच गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात के पीछे एक साल पहले कबड्डी खेलने को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं लड़कों ने रंजिश के चलते मोहित की हत्या की है।
पुलिस ने किया जल्द खुलासे का दावा
घायल युवक को आनन फानन में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी राजेश सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications