UP: मिर्जापुर में ब्रेक फेल होने से 100 फिट गहरी खाई में गिरा ट्रक, आज़मगढ़ निवासी ड्राइवर की मौत
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में गुरुवार को ब्रेक फेल होने के चलते एक ट्रक गहरी खाई में पलट गया। ट्रक पलटने के चलते ट्रक चालक आजमगढ़ निवासी रणदीप यादव की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का शौक कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई।
आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत मिश्रपुर गांव निवासी ट्रक चालक रणदीप यादव ट्रक पर स्टील का चादर लाद कर मध्य प्रदेश की ओर से आ रहा था। ट्रक जब मिर्जापुर जनपद के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में पहुंचा था इसी दौरान ट्रक का ब्रेक फेल हो गया।

ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और बड़का मोड पर ढलान उतरते समय ट्रक और नियंत्रित होकर खाई में जाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया की ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक चालक ट्रक से कूदने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया।
देखते ही देखते ट्रक 100 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद वह दो हिस्सों में डिवाइड हो गया तथा रणदीप यादव उसमें दब गया। दुर्घटना के बाद तत्काल लोग वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत करने के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाले।
गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को लोग अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।












Click it and Unblock the Notifications