Dogs Wedding : कुत्ते-कुतिया की धूमधाम से हुई शादी, बारात में शामिल हुआ पूरा गांव
हमीरपुर, 07 जून: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक अनोखी शादी हुई। यह शादी एक कुत्ते और कुतिया की थी। भरुआ सुमेरपुर में 5 जून रविवार को यह शादी धूमधाम से हुई। इस शादी में शामिल होने के लिए 100 से ज्यादा लोग पहुंचे। धूमधाम से बारात निकाली गई। द्वारचार, भांवरे और कलेवा की रस्में भी निभाई गई। इसके बाद सभी को दावत भी दी गई।

शादी का कार्ड छपवाकर लोगों को किया आमंत्रित
सौंखर और सिमनौड़ी गांव के बीहड़ों में मनासर बाबा शिव मंदिर है। इस मंदिर के महंत स्वामी द्वारका दास महाराज हैं। उन्होंने अपने डॉग कल्लू की शादी परछछ गांव के बजरंगबली मंदिर के महंत स्वामी अर्जुन दास महाराज की पालतू कुतिया भूरी के संग तय किया था। दोनों संतों ने इस शादी का कार्ड भी छपवाया और अपने शिष्यों और परिचितों को भेजकर शादी के लिए आमंत्रित भी किया।

बारात में शामिल होने के लिए दूर-दूर से पहुंचे लोग
5 जून को कल्लू की बारात गाजे-बाजे के साथ मनासर बाबा शिव मंदिर से निकली और सौंखर गांव की गलियों से होते हुए मौदहा क्षेत्र के परछछ गांव के महंत के यहां पहुंची। कल्लू को पीले वस्त्र धारण करा कर मंदिर के दर्शन भी कराए गए। इस अनोखी शादी में शामिल होने के लिए दूर दराज़ से लोग पहुंचे।

बारात में शामिल हुए 100 बाराती
संत द्वारका दास ने बताया कि चित्रकूट में कल्लू की शादी की थी। उन्होंने बताया कि यह बारात 12 घंटे वाली नहीं है, बल्कि 36 घंटे बाद दुल्हन भूरी की विदाई कराएगी गई थी। इस अनोखी शादी में करीब 100 बाराती शामिल हुए थे। शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई। तिलक की रस्म भी पूरी की गई थी, जिसमें 11 हजार रुपए का नकद चढ़ाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications