Sabhya Sood : हिमाचल की बेटी सभ्या सूद को यूके की कंपनी का ऑफर, जानिए क्यों मिलेंगे हर माह 9 लाख रुपए?

हमीरपुर, 31 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश की बेटी सभ्या सूद ने यूके कीं कंपनी में 1.09 करोड़ का पैकेज हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सभ्या सूद हमीरपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में बीटेक फाइनल ईयर छात्रा हैं। उन्हें यूके की कंपनी ने 1.09 करोड़ के सालाना पैकेज पर जॉब ऑफर की है। वह अब यूके में अमेजन कंपनी में काम करेंगी। सभ्या की इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक डॉ. ललित कुमार अवस्थी और संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर डॉ. भारत भूषण शर्मा ने सभ्या को बधाई दी है। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता भी बेहद खुश हैं।

10 हफ्ते ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद हुआ सिलेक्शन

10 हफ्ते ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद हुआ सिलेक्शन

सभ्या सूद हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पिता प्रदीप सूद एक बिजनेसमैन हैं, मां डॉली सूद सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हैं। जेईई की परीक्षा देने के बाद सभ्या सूद का चयन एनआईटी हमीरपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में हुआ था। सभ्या के मुताबिक, यूके की इस कंपनी में सिलेक्शन के लिए करीब 10 हफ्ते तक ऑनलाइन इंटरव्यू चला, जिसके बाद उनका सिलेक्शन हुआ।

राजस्थान के निशांत को भी मिला था 1.51 करोड़ का पैकेज

राजस्थान के निशांत को भी मिला था 1.51 करोड़ का पैकेज

बता दें, इससे पहले राजस्थान के रहने वाले छात्र निशांत को भी अमेरिका की फाइनेंस कंपनी में 1.51 करोड़ के सालाना पैकेज पर जॉब दी थी। निशांत भी एनआईटी हमीरपुर के छात्र हैं। इससे पहले हिमाचल में किसी भी छात्र को इतना बड़ा पैकेज ऑफर नहीं हुआ था।

दीपिका राणा ने नर्सिंग अफसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

दीपिका राणा ने नर्सिंग अफसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

हिमाचल में एनआईटी का यह इकलौता संस्थान है। यह संस्थान सात अगस्त 1986 को अस्तित्व में आया था। 26 जून 2002 को इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा मिला था और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में अपग्रेड किया गया। उधर, हिमाचल के मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट की तहसील बलद्वाड़ा के गांव मढ़ी की बेटी दीपिका राणा ने नर्सिंग अफसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटी की उपलब्धि से लोग काफी खुश हैं। दीपिका राणा की नियुक्ति एम्स बिलासपुर के लिए हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+