कानपुर एनकाउंटर: विकास के दाहिने हाथ अमर दुबे ने ही सीओ देवेंद्र मिश्रा के पैर पर कुल्हाड़ी से किए थे वार, मरने से पहले पुलिस को खुद बताया

हमीरपुर। विकास दुबे के दाहिने हाथ और भतीजे अमर दुबे ने ही बिकरू गांव में सीओ देवेंद्र मिश्रा को गोली मारी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमर दुबे शॉर्प शूटर था और इसका निशाना अचूक था। बता दें, हमीरपुर की मौदहा कोतवाली पुलिस और एसटीएफ ने बुधवार तड़के ही इस दुर्दांत अपराधी को ढेर कर दिया था। फायरिंग के दौरान मौदहा कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला व एसटीएफ सिपाही राजीव कुमार घायल हुए, जिन्हं कानपुर अस्पताल रेफर किया गया। अमर ने मरने से पहले बताया था कि गोली मारने के बाद सीओ के पैर पर उसने ही कुल्हाड़ी से वार किए थे। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अमर के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक बैग मिला, कपड़े, अवैध तमंचा व नोटों की गड्डी मिली है।

Recommended Video

    Kanpur Encounter Case: Vikas Dubey के दो और साथी ढेर,Kanpur,Etawah में हुई मुठभेड़ | वनइंडिया हिंदी
    विकास का दाहिना हाथ था अमर दुबे

    विकास का दाहिना हाथ था अमर दुबे

    बता दें, 24 वर्षीय अमर दुबे गैंगस्टर विकास दुबे का दाहिना हाथ था। अमर के पिता संजीव उर्फ संजू दुबे पर भी करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। पिता-पुत्र मिलकर जमीनों पर कब्जे के साथ ही अन्य अपराध को अंजाम देते रहे। अवैध कमाई का एक हिस्सा विकास दुबे को देते थे। बताया जाता है कि अमर दुबे बचपन से ही आपराधिक प्रवृत्ति का था। पिता की दबंगई देखकर वह भी अपराध के रास्ते पर चल पड़ा। अमर लूट, हत्या और अपहरण के मामलों में वांछित चल रहा था। इनमें से चार मामले चौबेपुर थाने में दर्ज हैं, जबकि एक मुकदमा शिवली थाने में लिखा गया है। पुलिस रिकार्ड में उसका सबसे बड़ा गुनाह 2 जुलाई को सीओ समेत आठ पुलिसवालों की हत्या का दर्ज है।

    29 जून को हुई थी अमर की शादी

    29 जून को हुई थी अमर की शादी

    अमर दुबे का अब खात्मा हो चुका है। पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। उसके सीने में पांच गोली और एक हाथ में लगी थी। अमर दुबे की शादी घटना के दो दिन पहले ही विकास दुबे के घर पर हुई थी। लड़की वाले शादी को तैयार नहीं थे, लेकिन विकास दुबे ने दबंगई के बल पर उन्हें अपने घर बुलाया और 29 जून को शादी करा दी। दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी कि उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। खुशियां मातम में बदल चुकी थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, पहले लड़की वाले ही रिश्ता लेकर आए थे, लेकिन अमर के परिवार के हालात देखकर मन बदल लिया था। ये बात विकास को नागवार गुजरी और उसने दबंगई दिखाते हुए लड़की वालों को अपने घर बुलाकर जबरन शादी करवाई।

    उज्जैन में गिरफ्तार हुआ विकास दुबे

    उज्जैन में गिरफ्तार हुआ विकास दुबे

    बता दें, विकास दुबे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे को गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी। विकास दुबे जब उज्जैन के महाकाल मंदिर जा रहा था, तब उसे एक सुरक्षाकर्मी ने पहचान लिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+