'पति में दिखता है रावण', महिला ने जला दिया पुतला, कहा- पराई स्त्री से हैं उसके पति के संबंध
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में एक महिला द्वारा विजयदशमी पर्व पर अपने पति और सास तथा ससुराल वालों का पुतला बनाकर उन्हें जलाया गया। महिला द्वारा अपने पति और ससुराल वालों का पुतला जलाया जाने के बाद अभी हम मामला सुर्खियों में है।
पुतला जलाने वाली महिला का आरोप है कि भगवान श्री राम 14 साल का बनवास काटे थे। इसी तरह उसका पति 14 साल से दूसरी महिला के साथ रह रहा है। जिस तरह रावण पर स्त्री को लेकर आया और उसका परिणाम उसे भुगतना पड़ा।

इसी तरह उसका पति भी दूसरी महिला को अपने साथ रखा हुआ है ऐसे में पति तथा ससुराल वालों की इन हरकतों से तंग होकर उसने ऐसा फैसला किया और पति तथा सास व ससुराल के अन्य लोगों का उसने पुतला दहन किया।
यह पूरा मामला हमीरपुर जनपद के मुस्कुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला द्वारा प्रियंका द्वारा बताया गया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। उसने कहा कि उसका पति लीव इन रिलेशन में दूसरे महिला के साथ रहता है। कोर्ट में तलाक का मुकदमा भी दायर किया गया जिससे पति हर चुका है।
मुकदमा हार जाने के बाद भी पति द्वारा उसके साथ न्याय नहीं किया गया और पति कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं कर रहा है। उसने कहा कि मौजूदा समय में भी उसका पति दूसरी महिला के साथ ही रहता है तथा उसके ससुराल वाले भी पति का ही सहयोग करते हैं।
महिला द्वारा बताया गया कि ऐसे में वह अपने पति को रावण का प्रतीक मानती है। पति के इस हरकत से परेशान आकर उसने दशहरा पर्व पर पुतला दहन करने की योजना बनाई। इसी के लिए वह एक छोटी झोपड़ी बनाकर उसमें पति तथा सास और ससुराल वालों का पुतला बनाकर उनका फोटो लगाया और पुतले में आग लगा दी।
देखें Video-
महिला द्वारा अपने पति और सास तथा ससुराल वालों का पुतला किए जाने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वहीं इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इधर ससुराल पक्ष के लोगों का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications