दूल्हे 'योगेंद्र' को दहेज में मिला बुलडोजर, ससुर बोले- 'बुलडोजर करेगा काम, मेरी बिटिया पायेगी दाम'
Hamirpur Unique Wedding: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दूल्हे योगेंद्र को उपहार स्वरूप बुलडोजर मिला है। इस दौरान लड़की के पिता ने कहा, 'कार देते तो खड़ी रहती, बुलडोजर करेगा काम...मेरी बिटिया पायेगी दाम।'
Hamirpur Unique Wedding: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में एक अनोखी शादी हुई है, जिसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, लड़की का पिता दूल्हे को बाइक या कार गिफ्ट में देते है। लेकिन हमीरपुर जिले में एक लड़की के पिता ने दूल्हे योगेंद्र को गिफ्ट में 'बुलडोजर' दिया है। दूल्हे को दहेज में बुलडोजर दिए जाने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

दूल्हे को दहेज में मिला 'बुलडोजर'
आपको बता दें, किसी शादी में दूल्हे को 'बुलडोजर' देने का यह पहला मामला सामने आया है। इसके बाद से यह शादी इलाके में ही नहीं, बल्कि मीडिया तक की सुर्खियों में छा गई है। हालांकि, बुलडोजर की चर्चा यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान खूब हुईं थी। लेकिन, अब बुलडोजर का क्रेज दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। शादी में दूल्हे को बुलडोजर दिए जाने के बाद यह शादी भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

नेवी में जॉब करता है दूल्हा योगी
यह अनोखी शादी हमीपुर जिले के विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में जॉब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है। शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से संपन्न हुआ। शादी में रिटायर्ड फौजी ने दूल्हे को दहेज में कोई लग्जरी कार नहीं दी, बल्कि बुलडोजर दिया है।

नेहा के पिता परशुराम ने कही ये बात
16 दिसंबर को जब बेटी बुलडोजर के साथ विदा हुई तो लोग देखते रह गए। इस दौरान नेहा के पिता परशुराम प्रजापति का कहना है कि बेटी अभी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर कार देते तो खड़ी रहती, बुलडोजर करेगा काम, मेरी बिटिया पायेगी दाम। वहीं योगी को मिले बुलडोजर की चर्चा लोगों की जुबान पर है।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले












Click it and Unblock the Notifications