हमीरपुर: चपरासी ने तहसील बाबू को जूतों से पीटा, 12 सेकेंड में मारे 6 जूते

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तहसील कर्मी की पिटाई का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चपरासी तहसील बाबू को जूते से पीटता हुआ दिखाई रहा है। बताया जा रहा है कि चपरासी ने पहले शराब पी और बाद में 12 सेकेंड में 6 जूतों की बरसात करते हुए बाबू की पिटाई कर डाली। बता दें कि इस दौरान तहसील बाबू ने हाथों में ले रखा था, लेकिन वह वार नहीं कर सका। इस दौरान वहां खड़े अन्य कर्मचारियों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया।

Hamirpur: Peon beat up Tehsil clerk with shoes

जानकारी के मुताबिक, मामला हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील का है, जहां चपरासी ने मामूली विवाद के चलते तहसील में ही अपने बाबू की जूतों से जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस चपरासी ने पहले शराब पी और बाद में 12 सेकेंड में 6 जूतों की बरसात करते हुए बाबू की पिटाई शुरू कर दी। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्ष कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन जूतमपैजार के इस वीडियो की जिले में खूब चर्चा हो रही है।

अधिकारियों ने लिया संज्ञान
वीडियो में कुछ लोगों की आवाज भी आ रही है जो दोनों को उकसा रहे हैं। एक शख्स यह कहता नजर आ रहा है, 'संतराम पिट गया'। संतराम बहुत मार खा रहा है, लेकिन वह मार नहीं पा रहा है।' इस बीच, वायरल वीडियो अधिकारियों के पास भी पहुंचा, जिसका संज्ञान लेकर अब जांच की बात कही जा रही है। उधर, तहसील परिसर में लोग इस वीडियो को चटखारे लेकर फॉरवर्ड करने में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+