Hamirpur : छुट्टा जानवर से बचाव में हैवानियत का फेंसिंग करेंट, चपेट में आये किसानों के घर मातम

एक दुखद और दर्दनाक हादसा हमीरपुर के ग्राम धनोरी से सामने आया है जिसमे दो किसान खेतों के किनारे लगी तारबाड़ी में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई है तो वही दूसरा ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा है।

Hamirpur One farmer died and one seriously injured due to electrocution current in fencing

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले को पिछले 2 दिनों में कई हादसों ने दहला कर रख दिया है। जहाँ एक तरफ कुरारा थाना क्षेत्र में एक घर में आग लगने से माँ समेत दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई थी तो वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक और कार की भिड़ंत में कार सवार 3 लोगों की भी जलकर दर्दनाक मौत का मामला सामने आया था। आज फिर एक दुखद और दर्दनाक हादसा हमीरपुर के ग्राम धनोरी से सामने आया है जिसमे दो किसान खेतों के किनारे लगी तारबाड़ी में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई है तो वही दूसरा ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा है।

Hamirpur One farmer died and one seriously injured due to electrocution current in fencing

करंट लगने से एक की मौत, एक की स्तिथि गंभीर
दरअसल, पूरी घटना यूपी के जनपद हमीरपुर के कोतवाली क्षेत्र में ग्राम धनोरी की है। जानकारी अनुसार गांव के ही दो किसान अपने खेत पर लगी कछवारे को देखने गए थे। वहीं दोनों किसान खेतों के किनारे लगी तारबाड़ी में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। जिससे दोनों किसान बुरी तरह झुलस गए। मौके पर आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने जब चीख पुकार सुनी तो वह इनके खेत की तरफ भागे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने एक किसान को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे किसान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रिफर कर दिया गया।

Hamirpur One farmer died and one seriously injured due to electrocution current in fencing

Recommended Video

      हमीरपुर: जिले के लिए आज रहा काला दिन,हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

      पड़ोसी खेत मालिक के खेत में लगी तारबाड़ी में था करंट
      ग्राम धनोरी निवासी लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि उसके तीन पुत्र रामबाबू, कामताप्रसाद व सियाराम उसके हिस्से की लगभग 6 एकड़ जमीन में अलग-अलग किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। आज सुबह उसका सबसे छोटा पुत्र सियाराम (40) अपने खेत में लगी मिर्च की फसल को देखने गया। तभी वह पड़ोसी खेत मालिक कुंदन पांचाल व जयराम पांचाल के खेत में लगी तारबाड़ी में आ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
      वहीं दूसरी ओर दूसरे खेत की मेड पर अपनी फसल देख रहा गांव का ही शिवम (20) पुत्र फूल सिंह पांचाल भी तारबाड़ी में आ रही करंट की चपेट में आकर झुलस गया। दोनों की चीख-पुकार सुन आए ग्रामीणों ने दोनों को घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि चिकित्सक ने शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। किसान सियाराम की मौत से उसकी पत्नी सुनीता पुत्र नीलेश व उपेंद्र तथा पुत्री राधा सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+