Hamirpur: लकड़ियां काटने गई महिला का खून से सना मिला शव, पति ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के जंगल में लकड़ियां काटने गई 33 वर्षीय महिला का खून से सना अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

Hamirpur News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले से है। यहां लकड़ियां काटने गई एक महिला का खून से सना अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, शव मिलने की सूचना पर फॉरेंसिक विभाग और पुलिस बल मौका-ए-वारदात पहुंच गया। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
महिला का शव मिलने के बाद पति ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। यह वारदात हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के झिन्नाबीरा गांव की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 01 जनवरी को पिता के साथ खेत पर गन्ने की पिराई कर रहे थे। घर में दो पुत्र व पत्नी थीं। दोपहर में उसकी 33 वर्षीय पत्नी लकड़ियां काटने झिन्ना सिकरौधा के जंगल में गईं थीं। शाम तक नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन की पर उसका कहीं पता नहीं चला।
सोमवार (02 जनवरी) को ग्रामीणों की मदद से खोजबीन फिर से शुरू की तो जंगल में खून से लथपथ शव पड़ा दिखा। मृतका के पति का आरोप है किसी ने उनकी पत्नी से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। अपनी पत्नी का शव देख वह बेसुद्ध हो गए। वहीं, एएसपी अनूप कुमार, सीओ पीके सिंह पुलिस फोर्स व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी अनूप सिंह ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
हत्या से पहले घसीटा गया था
मृतका के परिजनों ने बताया कि काफी दूरी तक मृतक महिला को घसीटने के निशान व टूटी चूड़ियां मिलीं हैं। मृतका के परिजनों ने बताया कि शव पर गंभीर चोटों के निशान हैं और दुष्कर्म के बाद हत्या हुई है। शरीर पर छिलने के निशान हैं। मृतका के भतीजे ने बताया शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। मृतका का 15 वर्षीय बड़ा पुत्र मसूदपुरा गांव में हाईस्कूल का छात्र है तो वहीं, 10 वर्षीय छोटा पुत्र अर्द्धविक्षिप्त है और मृतका का पति खेती के साथ ही मजदूरी करता है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications