हमीरपुर: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खुद को लगाई आग, कार्रवाई ना होने से थी परेशान

हमीरपुर: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खुद को लगाई आग, कार्रवाई ना होने से थी परेशान

हमीरपुर। खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से है। यहां छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसे गंभीर हालात में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, छात्रा की मां का आरोप है कि आरोपी युवक उनकी बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करता है। जब वह विरोध करती है तो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। कहा कि पुलिस ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उनकी बेटी ने ये कदम उठा लिया।

Hamirpur News: A student harassed by molestation set herself on fire

ये मामला भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 14 वर्षीय पीड़िता कस्बे के सरकारी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। उसने गांव के ही एक ईश कुमार पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की मां ने मीडियो को जानकारी देते हुए बताया कि ईश कुमार उनकी बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करता है। जब वह विरोध करती है तो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। यह बात जब उसके संज्ञान में आई तो उसने पहले ईश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माना।

पीड़िता की मां ने बताया कि कल उसने फिर से ईश कुमार की शिकायत की। जिसके बाद मां ने घटना से पुलिस को अवगत कराया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध छात्रा ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां छात्रा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। किशोरी के तहसीलदार सदर ने भी अस्पताल पहुंचकर बयान लिए हैं।

एसपी एनके सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को आरोपी ईश कुमार के साथ किशोरी के परिजन मारपीट कर रहे थे। सूचना पर गांव में मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों में बीचबचाव किया और तहरीर देने की बात कही। तब किशोरी पक्ष के लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए बात कहकर विवाद समाप्त कर दिया। मंगलवार को सुबह छात्रा ने किस कारण से आग लगाई, इस पर जांच कराई जा रही है और तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+