Hamirpur: जब दरोगा को गोली मारने वाला बदमाश चढ़ा हत्थे, यूपी पुलिस की एक और मुठभेड़
जब एक बदमाश को पकडने पुलिस की टीम गाँव में पहुंची, तो बदमाश ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जिसमे एक दरोगा को गोली लग गई। उसके बाद यूपी पुलिस ने बदमाश को ढूंढकर उसका ये हश्र किया।

उत्तर प्रदेश में जबसे योगी सरकार आई है, अपराधियों के ऊपर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई चालू है। मगर फिर भी अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते रविवार की शाम हमीरपुर जिले में एक बदमाश ने दबिश डालने गई पुलिस पार्टी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिसमे एक दरोगा को गोली लग गई थी। वहीं आज सुबह उसी बदमाश के साथ पुलिस की फिर मुठभेड़ हो गई जिसमे दबंग के दोनो पैरो में गोलियां लगी है और अब वह पुलिस की गिरफ्त में है।

पुलिस पार्टी पर झोंक दिया फायर, दरोगा को लगी गोली
बता दें कि हमीरपुर जिले में कुरारा थाने के पतारा गांव का रहने वाला शंभू कुशवाहा दबंग प्रवत्ति का अपराधी है, जो तमंचे के बल पर गांव वालो को धमकाता रहता है। पिछले दिनों तमंचे के साथ गांव वालो को गोली मारने की धमकी देता हुआ उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसी वीडियो को लेकर कुरारा थाने की पतारा पुलिस चौकी इंचार्ज दरोगा सुरेंद्र यादव इसको पकड़ने के लिए गांव गए, जहां झाड़ियों में छुपे दबंग शंभू ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। जिससे गोली लगने से चौकी इंचार्ज दरोगा सुरेंद्र सिंह यादव घायल हो गए और दबंग शंभू फरार हो गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई, बदमाश को लगीं 2 गोलियां
घायल दरोगा को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद एसपी ने अपराधी शंभू की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई। शंभू की तलाश में लगी कुरारा थाने की पुलिस की सुबह करीब चार बजे शंभू से मुठभेड़ हो गई, जिसमे शंभू के दोनो पैरो में गोलियां लगी है। जिसका इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस अपराधी के पास से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए है।












Click it and Unblock the Notifications