हमीरपुरः घरवाले नहीं हुए राजी तो लड़की ने मंदिर में जाकर प्रेमी से रचा ली शादी

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सिकंदर पुरा मोहल्ला के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने रविदास मंदिर में शादी रचाई। घरवालों के खिलाफ जाकर एक प्रेमी युगल बुधवार सुबह रविदास मंदिर जा पहुंचे, जहां एक दूसरे से गले में वरमाला डाल शादी रचाई। मंदिर में शादी करने के बाद प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंच सुरक्षा की मांग की है । रात कस्बे के सिकंदर पुरा मोहल्ला निवासी रामेश्वर पासवान का इसी मोहल्ले की युवती आरती से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।

hamirpur couple did marriage in ravidas temple

दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे । लेकिन आरती के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था । आरती के घर वालों ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया । पहले तो आरती का मनोबल टूटा तथा वह रामेश्वर से मिलने से कतराने लगी । लेकिन परिवार की बंदिशें इन प्रेमी युगल को ज्यादा दिनों तक मिलने से नहीं रोक पाए । बुधवार सुबह आरती अपने घर परिवार को छोड़ रामेश्वर के घर जा पहुंची । जहां से शादी का दृण निश्चय कर दोनों पड़ाव चौराहा स्थित रविदास धर्मशाला पहुंचे ।

धर्मशाला में संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा के सामने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। रामेश्वर ने आरती के मांग में सिंदूर लगा अपना जीवनसाथी वर्णन किया । इस शादी में रामेश्वर के घरवाले मौजूद रहे और नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया । जबकि आरती के परिजनों ने शादी का विरोध जताते हुए पुलिस में शिकायत की । पुलिस के बुलावे पर दोनों प्रेमी युगल शादी करने के बाद कोतवाली जा पहुंचे । जहां कोतवाली पुलिस दोनों के परिजनों से बात कर मामले के समाधान में जुटी हुई है ।

यह भी पढ़ेंः अस्पताल में युवती की मौत पर हमीरपुर में बवाल, सीएम जयराम को बदलना पड़ा रास्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+