CM योगी ने हमीरपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, बांटी राहत सामग्री
हमीरपुर, 10 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हमीरपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी। इसके बाद सीएम योगी ने जनप्रतिनिधि और जिला अधिकारियों के साथ बाढ़ आपदा राहत कार्य की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यमुना और बेतवा नदी में काफी मात्रा में जल छोड़ा गया है जिसकी वजह से यहां बाढ़ की स्थिति हुई है। लगभग 90 गांव बाढ़ के चपेट में आए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटी जा रही हैं।
Recommended Video

बता दें, हमीरपुर जिले से गुजरने वाली दोनों नदियां यमुना और बेतवा में अचानक बढ़े जलस्तर से हाहाकार मच गया। यमुना नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बही, जिसकी वजह से पुराना यमुना घाट को जलमग्न हो गया। यहां के करीब 100 घर पानी के आगोश में समा गए। बेतवा घाट पर भी पानी ने कोहराम मचाया। यहां भी तमाम घर पानी में बह गए। बाढ़ से मचे हाहाकार का जायजा लेने के लिए शनिवार को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह हमीरपुर पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा था कि हमीरपुर जिले के तेरह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसमें 1327 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनको हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।
सीएम योगी ने बांटी राहत सामग्री
बता दें, बेतवा नदी ने विकराल रूप धारण करते हुए बेतवा के सैकड़ों घरों को अपनी आगोश में लिया हुआ है। बाढ़ की वजह से इलाके के तमाम घर पानी में डूबे हुए हैं। घरों में रहने वाले लोग या तो दूसरी मंजिल में गुजर बसर कर रहे हैं या फिर छतों पर रहने को मजबूर हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि लगभग 90 गांव बाढ़ के चपेट में आए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications