अमरूद तोड़ने पर मासूम को सजा, जाति पूछकर पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO

Hamirpur News, हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां 12 साल के मासूम को पेड़ से बांधकर पीटा गया। बताया जा रहा है कि जब दबंगों ने जाति पूछकर बच्चे को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से बंधे बच्चे को जान बचाई और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

child tied to the tree and beaten

जानकारी के अनुसार, मामला हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के रमेडी इलाके का है। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में बच्चा आरोपी के घर अमरूद तोड़ने चला गया था। इसी बात पर दबंगों ने बच्चे को पेड़ से बांधकर पिटना शुरू कर दिया। इसके बाद दबंगों ने बच्चे से उसकी जाति पूछी। जाति बताने के बाद दबंगों ने बच्चे को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

घटना के बाद बच्चे के परिजन सैकड़ों लोगों के साथ सदर कोतवाली में जमा हो गए और हंगामा करने लगे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+