लव मैरिज में स्टेज पर साली की डिमांड पूरी नहीं कर पाया दूल्हा, दुल्हन बोली-'अब तो नहीं करूंगी शादी'

हमीरपुर, 19 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस लड़के से शादी करने के लिए लड़की घर छोड़कर भाग गई थी। जिसके साथ शादी करने के लिए तीन साल तक इंतजार किया। उसी लड़के को जयमाल के बाद शादी के बीच छोड़कर चली गई। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ शादी से साफ इंकार करते हुए बारात वापस लौटा दी।

दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

मामला यूपी के हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडवा गांव का है। विपिन की शादी जरिया थाना क्षेत्र के बौखरा गांव में तय हुई थी। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। द्वारचार के बाद टीके की रस्म पूरी की गई। इसके बाद स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद की जो हुआ उसने शादी ही तोड़ दी।

सालियों की 'डिमांड' से बिगड़ा मामला

सालियों की 'डिमांड' से बिगड़ा मामला

दरअसल, स्टेज पर दूल्हे की सालियां भी मौजूद थीं। सालियों ने अपने जीजा से 5 हजार रुपए नेग की डिमांड कर दी। इस दूल्हे ने कहा कि कम नेग देने की बात कही। दूल्हे ने 500 रुपए नेग में दिए तो सालियां गुस्सा हो गईं और नेग लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे ने नेग की रकम बढ़ाकर 1500 कर दी, लेकिन सालियां 5000 रुपए नेग लेने पर अड़ी रहीं। देखते ही देखते स्टेज पर कहासुनी होने लगी। हंगामे की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटाई बारात

दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटाई बारात

इस बीच दुल्हन इस कदर गुस्सा हुई कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। नाराज दुल्हन ने बारात को वापस लौटा दिया। दुल्हन के इस फैसले से दूल्हे के होश उड़ गए। वहीं, शादी में मौजूद लोग भी अचंभित रह गए। बता दें, लड़की और लड़का प्रेम विवाह कर रहे थे। तीन साल पहले दोनों घर से भाग गए थे, जिसके बाद परिवारवालों ने दोनों की शादी तय कर दी थी। अब जब शादी का समय आया तो दुल्हन ने बारात लौटा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+