भाजपा के लोगों से सावधान रहना, ये बातों से बिजली बनाते हैं: अखिलेश यादव

हमीरपुर, 13 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का 'विजय रथ' आज बुंदेलखंड में है। हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि सपा ने बिजली संयंत्र लगाए थे। भाजपा से पूछो कि उन्होंने इधर क्या लगाया है? इन्होंने न कोयले से बिजली बनाई, न पानी से बिजली बनाई और न सूरज से बिजली बनाई। अखिलेश से तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोगों से सावधान रहना, ये बातों से बिजली बनाते हैं।

akhilesh yadav says SP had set up power plants but BJP did not provide electricity

Recommended Video

    Hamirpur में Akhilesh Yadav ने BJP पर बोले ये बड़े हमले | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश यादव बोले- मुख्यमंत्री की पसंदीदा चीजें हैं बैल और बुलडोजर

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ''हमारे मुख्यमंत्री की दो पसंदीदा चीजें हैं 'बैल और बुलडोजर'। लेकिन इस बार लोगों ने बुलडोजर के हैंडल को ही पकड़ने का फैसला किया है और बीजेपी को वोट नहीं देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में 'बाबा मुख्यमंत्री' और उनका 'बुल-बुलडोजर' दोनों ही नहीं रहेंगे। अखिलेश ने कहा कि सपा की विजय रथ यात्रा पूरे राज्य में जारी रहेगी। प्रदेश के किसानों के मुद्दे, बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अखिलेश ने कहा कि हमीरपुर से बुंदेलखंड तक, भाजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है।

    फिर सरकार में आई BJP तो संविधान भी कुचल देगी: अखिलेश यादव

    सपा अध्यक्ष ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को कुचल दिया है। अगर यह सरकार उत्तर प्रदेश में फिर वापस आई तो संविधान को भी कुचल देगी। इसीलिए यह रथ यात्रा निकाली गई है, ताकि लोग इस सरकार को उठाकर बाहर फेंक सकें। यह रथ यात्रा किसानों के अधिकार दिलाने की यात्रा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+