1.7 लाख रुपये में खरीदा ओला ई-स्कूटी, लेकिन निराश होकर युवक ने शोरूम में हथौड़े से तोड़ दिया; देखें VIDEO
Gwalior Youth Broke Ola Scooty: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक युवक गुस्से में अपनी ओला ई-स्कूटी पर हथौड़े से तोड़ता हुआ दिख रहा है। [वीडियो नीचे है]
बताया जा रहा है कि ओला कंपनी की सर्विस से युवक इतना परेशान हो गया कि उसने गुस्से में आकर उसने शोरूम के बाहर ही अपनी गाड़ी को हथौड़े से तोड़ना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र की है।

बताते चलें कि ग्वालियर के भिण्ड रोड पर स्थित धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास रहने वाले 22 वर्षीय शिवम गुर्जर नाम के युवक ने मुरार सरकारी जच्चा खाने के सामने ओला कंपनी के शोरूम से जनवरी 2024 में एक ओला कंपनी की बैटरी वाली ई-बाइक फाइनेंस कराई थी। जिसके लिए उसने कंपनी के शोरूम पर 50 हजार का डाउन पेमेंट किया था। ओला ई-स्कूटी की कीमत एक लाख 70 हजार रुपए की थी।
लेकिन ओला ई-स्कूटी फाइनेंस करने के बाद उसे दो लाख 10 रुपए की पड़ी थी। लेकिन ई-स्कूटी लेने के बाद ही दो महीने बाद उसकी ई-स्कूटी अलग-अलग तरीके से परेशान करने लगे।
युवक जब भी शोरूम पर ई-स्कूटी को लेकर जाता तो शोरूम के सर्विस सेंटर के कर्मचारी उसे ठीक करके दे देते थे। लेकिन दो दिन बाद ही वह फिर से खराब हो जाती थी, जिसके चलते वह बार-बार परेशान हो रहा था ई-स्कूटी कभी भी रास्ते में बंद हो जाती थी। शोरूम के अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह अपनी ई-स्कूटी को शोरूम के बाहर लेकर पहुंच गया और हथौड़े से तोड़ना शुरु कर दिया।
युवक ने बताया है कि वो एक गैराज चलता है और उसने किस्तों पर ओला की एक ई-स्कूटी फाइनेंस कराई थी, लेकिन बार-बार बाइक खराब हो जाती थी। वह कई बार शोरूम पर उसको लेकर गया था वह उसे सही कर देते थे, ई-स्कूटी एक दो दिन चलने के बाद फिर से खराब हो जाती थी। ई-स्कूटी को तोड़ने के बाद वह उसे शोरूम के बाहर ही छोड़कर चला आया था। अब शोरुम वाले उसकी ई-स्कूटी को ठीक करके देने की बात कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications