लोन एप के जाल में फंसा युवक, अब पत्नी के न्यूड वीडियो हो रहे वायरल
मुरैना में एक युवक ने लोन एप से लोन लिया अब लोन एप वाले युवक को धमका रहे है, युवक की पत्नी को फोटो भी वायरल कर दिए है, युवक की सुनवाई पुलिस भी नहीं कर रही है
मुरैना, 8 सितंबर। लोन एप के जाल में फंस कर चंबल के मुरैना जिले के एक युवक की पत्नी के न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो लोन एप से लोन लेने वाले युवक के रिश्तेदारों के पास पहुंच रहे हैं। इस बात को लेकर युवक बहुत परेशान है। वह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर वह क्या करे। खास बात यह है कि पुलिस की तरफ से भी उसे कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।

साझा पॉकेट एप से लिया था लोन
मुरैना में रहने वाले एक युवक ने मोबाइल पर लोन एप डाउनलोड करके लोन ऐप के जरिए एक छोटा सा लोन ले लिया था। इस लोन एप से युवक को ₹2750 का लोन मिल गया था। लोन लेते वक्त तो युवक को काफी अच्छा लगा लेकिन लोन लेने के कुछ दिनों बाद ही युवक को मालूम हुआ कि उसने लोन एप से लोन लेकर गलती कर दी है।

लोन एप की तरफ से फोन पर मिली धमकी
लोन एप की तरफ से कुछ दिनों बाद ही एक धमकी भरा फोन आ गया। फोन में बात कर रही महिला ने युवक से ₹2750 के बदले ₹5000 जमा करने की बात कही। लोन लेने वाले युवक ने कहा कि उसने तो लोन कम लिया है लेकिन ₹5000 उससे क्यों वसूली जा रहे हैं इस पर फोन पर बात कर रही महिला ने उसे बताया कि आपको ₹5000 हर हाल में देने ही होंगे नहीं तो आपके लिए ठीक नहीं होगा।

धमकी से युवक नहीं डरा तो लोन वालों ने उठाया कदम
लोन एप की तरफ से आए फोन पर मिली धमकी से युवक नहीं डरा तो लोन एप वालों ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। लोने एप की वजह से युवक के मोबाइल का डाटा पहले ही चुराया जा चुका था। मोबाइल फोन में युवक की पत्नी के फोटो और वीडियो भी मौजूद थे। लोन एप वालों ने युवक की पत्नी के फोटो को एडिट करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया और इस वीडियो को युवक के रिश्तेदारों को भेजना शुरू कर दिया।

पुलिस से भी नहीं मिली युवक का मदद
जानकारी के अनुसार अपने साथ हो रहे घटनाक्रम की जानकारी युवक ने थाने जाकर पुलिस को भी दी लेकिन पुलिस ने इस मामले में युवक की मदद करने से पल्ला झाड़ लिया। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। अब परेशान युवक को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वह क्या करे। उसकी सामाजिक छवि तो धूमिल हो ही गई है इसके साथ ही पीड़ित युवक मानसिक रुप से प्रताड़ित भी हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications