MP: शादी के सपने दिखाकर कर्मचारी करता था प्रेग्नेंट, दो बार गर्भपात के बाद लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक अपने आपको हॉस्पिटल कर्मचारी बताकर छात्रा को प्रपोज किया। फिर होटल में ले जाकर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। लड़की प्रेग्नेंट हुई तो दो बार गर्भपात कराया।
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में लव, सेक्स और धोखा (Love, Sex, Dhokha) देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर छात्रा ने अपने प्रेमी पर ही आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई साल तक उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। लेकिन शादी करने के लिए जब प्रेमिका कहती तो वह मुकर जाता था।
ग्वालियर मुख्यालय के हजीरा क्षेत्र में रहकर 24 वर्षीय छात्रा नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। लगभग दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात मुरैना निवासी राहुल प्रजापति से हुई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और राहुल ने उसे प्यार का इजहार कर दिया और शादी का झांसा देकर उसे लेकर महाराजपुरा स्थित एक निजी होटल में ले गया। यहां पर पहुंचते ही उसने रेप किया।

लड़की ने उसका विरोध करने का प्रयास किया तो राहुल ने उससे शादी का वादा किया और इसके बाद वह उसे लिव इन रिलेशन में रख कर उसका लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान लड़की जब भी शादी की बात कहती तो आरोपी कुछ न कुछ बहाना बनाकर शादी की बात को टाल देता। बहाना ऐसा बनाता था कि लड़की को सही लगता था। आए दिन वह उसका शारीरिक शोषण करता था।
आरोपी ने लिव इन रिलेशन में रहते हुए लड़की दो बार प्रेग्नेंट भी हुई थी। आरोपी राहुल को जब यह पत लगा तो उसने उसका अबॉर्शन करा दिया। हर बार वह एक ही बहाना बनाता था कि अभी उसकी तैयारी चल रही है। जैसे ही वह अच्छी नौकरी पर पहुंच जाएगा तत्काल उससे शादी कर लेगा।
2 वर्षों से प्यार का प्रताड़ना झेलने के बाद अब छात्रा ने राहुल से शादी करने के लिए कहा तो उसने फिर पढ़ाई का बहाना बनाकर टाल दिया। लेकिन इस बार छात्रा शादी करने पर अड़ गई। जिस पर आरोपी बात से फिर मुकर गया। उसने साफ शब्दों में कह दिया कि अब तुझमें शादी जैसा कुछ बचा ही नहीं है। इसके बाद पीड़ित पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के पास पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में महराजपुरा पुलिस जानकारी दी की छात्रा की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications