Gwalior News: योग करते-करते चाइना की लड़की के साथ चीन गए युवक की हुई संदिग्ध मौत, शव भारत लाने भटक रहा परिवार

Gwalior News: शहर के एक योग थेरेपिस्ट की चाइना के बीजिंग में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बेंगलुरु से आठ महीने पहले नौकरी के लिए बीजिंग गया था। बीते बुधवार को उसने परिवार से वीडियोकॉल पर बात की थी, जिसके बाद उसका फोन बंद आने लगा।

परिजनों ने जब उसके वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया तो युवक द्वारा सुसाइड करना बताया। तब से लेकर अभी तक परिजन शव पाने के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क कर रहे हैं। हालांकि दूतावास द्वारा शव डेढ़ महीने के भीतर भारत आना बताया गया है।

Yoga therapist Prabal Kushwaha, who went to China with a Chinese girl, died suspiciously

परिजनों का आरोप जहर देकर फांसी पर लटकाया

परिजनों का आरोप है कि उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने जहर देकर उसे फांसी पर लटकाया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के रॉक्सी पुल निवासी सुरेन्द्र कुशवाह टैक्सी चालक है उनका इकलौता बेटा प्रबल कुशवाह पेशे से योग थेरिपिस्ट है। फरवरी माह में प्रबल को चाइना के बीजिंग से योग सेंटर में नौकरी के लिए ऑफर मिला था, इस ऑफर को अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट मानकर प्रबल चाइना नौकरी के लिए चला गया।सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, इसी बीच कुछ दिनों से उसका फोन बंद आने लगा। परिजनों को शंका हुई तो उन्होंने चाइना बुलाने वाली सू- चाइन व मिस रोजी से संपर्क किया, तब इन लोगों ने परिजनों का फोन पिक नहीं किया। बीती शनिवार को जब संपर्क हुआ, तो उन्होंने बताया गया कि प्रबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है, इसके साथ ही उसके परिजन भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

पिता ने केंद्रीय मंत्री और पीएमओ से लगाई मदद की गुहार

इकलौते बेटे की विदेश में गई जान पर उसके पिता सुरेन्द्र कुशवाह ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीएमओ से प्रबल के शव को जल्द से जल्द इंडिया लाने की गुजारिश की है। इसके साथ ही परिजन भारतीय दूतावास से प्रबल की मौत पर चाइना सरकार से निष्पक्ष जांच कराए जाने की विनती कर रहे हैं।

Yoga therapist Prabal Kushwaha, who went to China with a Chinese girl, died suspiciously

पैसों के लेनदेन का विवाद

परिजनों द्वारा लगाए जा रहे हत्या के आरोप पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रबल ने कुछ दिन पहले पैसों के लेनदेन को लेकर ऑनर और उसके बीच झगड़ा होना बताया था। जिसके बाद इस घटना का होना सुसाइड नहीं बल्कि उसके ऑनरों द्वारा हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है।

परिजनों का आरोप, प्रबल की हुई है हत्या

प्रबल के परिजनों ने बताया कि उनकी आखिरी बार बात बीती 20 दिसम्बर को वीडियोकॉल के जरिए हुई थी, जिसके बाद दो दिन उसका फोन बंद गया तो परिजनों को शंका हुई। जिसके बाद उसके ऑनर सू- चाइन से संपर्क किया तो उन्होंने सीधा प्रबल द्वारा सुसाइड करना बताया है।

दूतावास से आया मैसेज, 45 दिन में आएगा शव

युवक की मौत के बाद भारतीय दूतावास और मृतक के परिजनों के बीच संपर्क हुआ है, जिसमें दूतावास ने प्रबल का शव इंडिया आने के लिए 40 से 45 दिन का समय लगना बताया है। वहीं मौत के मामले में दूतावास द्वारा प्रबल का फांसी पर लटका पाया जाना बताया गया है, जबकि परिजनों का इस घटना पर संशय बरकरार है।

परिवार में इकलौता बेटा था, वो भी नहीं बचा

इस मामले की जानकारी लगने पर जब मृतक के परिजनों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि प्रबल बचपन से ही पढ़ने में होशियार था वह अपनी दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर के बाद से परिजन बेसुध हैं, जिन्हें उसका शव आने के इंतजार में पल-पल भारी कट रहा है।

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+