Murena News: यादव जाति की बहू ब्राह्मण परिवार को नहीं थी स्वीकार, युवक ने पत्नी और खुद को मारी गोली
बृजेश कुछ महीने पहले छतरपुर गया था। बृजेश शर्मा की शादी नहीं हुई थी। इसलिए यहां बृजेश शर्मा ने रानी यादव नाम की लड़की से शादी कर ली।

मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जाति से हटकर विवाह किया था। जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया तो युवक ने पहले पत्नी को गोली मारी फिर खुद की कनपटी पर सूट कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्ताल में भर्ती कराया गया है।
मामला मुरैना के बागचीनी थाना एरिया के हडवासी गांव निवासी बृजेश शर्मा बीते कुछ महीने पहले छतरपुर जिले में गया था। यहां उसे रानी यादव नाम की लड़की से प्यार हो गया और उसने रानी से लव मैरिज शादी कर ली। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर मुरैना घर आ गया। लेकिन ब्रजेश के परिवार वालों ने यादव समाज की बहू को स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद बृजेश अपना घर छोड़कर मुरैना मुख्यालय आ गया और अपनी पत्नी रानी के साथ किराए के रूम में रहने लगा।
27 फरवरी को बृजेश अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव हड़वासी गया हुआ था। जहां बृजेश के परिवार वालों से रानी को लेकर बातचीत होने लगी। विवाद से बृजेश आवेश में आकर पहले एक गोली अपनी पत्नी रानी को मारी और इसके बाद दूसरी गोली खुद के कनपटी में सूट कर ली।
पति-पत्नी दोनों के सिर में गोली लगते ही घर में रोना-धोना शुरू हो गया। आनन-फानन में दोनों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाकर उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications