Guna News: कलेक्टर जनसुनवाई कर रहे थे तभी लाइन में लगने को लेकर महिलाओं में खून-खराबा

Guna News: कलेक्ट्रेट में मंगलवार जो आयोजित जनसुनवाई में उस समय हंगामा हो गया जब लाइन में लगने को लेकर दो महिलाएं आपस मे भिड़ गयीं।

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में जनसुनवाई के दौरान हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जनसुनवाई कक्ष अखाड़े में तब्दील हो गया है‌। अपनी फरियाद लेकर पहुंची दो महिलाओं के बीच हुए विवाद में बात खूनखराबे तक पहुंच गई।

जानकारी अनुसार जनसुनवाई की लाइन में आगे आने की होड़ लगी थी। इसी दौरान महिलाओं के बीच विवाद हो गया। सरोज राजपूत नाम की महिला ने ललिता बाई नाम की महिला के मुंह पर हमला कर दिया।

guna public hearing assault case

हमले में ललिता बाई घायल हो गई। ललिता बाई के जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री आवास के लिए जनसुनवाई में पहुंची थी। लेकिन एक महिला ने उसके साथ लड़ाई करने लगी और मारपीट कर घायल कर दिया।

जनसुनवाई में पहुंची सरोज राजपूत के जानकारी अनुसार वो पिछले 6 महीने से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रही है। आज जब वो जनसुनवाई में पहुंची तो दूसरी महिला ने लाइन से आगे निकालकर लड़ाई करने लगी।

जनसुनवाई में उठापटक को लेकर कलेक्टर का कहना है कि आवेदकों की तादाद पहले से ज्यादा बढ़ गई है। आवास, भूमि विवाद, झगड़े को लेकर जनसुनवाई में आवेदन आते हैं। जल्द ही नया नियम लागू किया जाएगा।

दरअसल, गुना में पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के पुत्र अमनबीर सिंह बैंस कलेक्टर बनाए गए हैं। लेकिन कलेक्टर अमनबीर सिंह द्वारा जनसुनवाई के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। जिससे आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है। जनसुनवाई कक्ष के बाहर सैंकड़ों की तादाद में आवेदक इकट्ठा हो रहे हैं लेकिन बढ़ते हुए आवेदकों की परेशानी हल करने में प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+