क्या कांग्रेस में शामिल होंगे केपी यादव? गुना से सिंधिया को टिकट मिलने के बाद दिग्विजय सिंह ने सहानुभूति जताई

Lok Sabha Election 2024: देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। इससे पहले बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद केपी यादव की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है।इसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि केपी यादव क्या कांग्रेस में शामिल होंगे।

KP Yadav Digvijay Singh Sympathy Guna Seat

केपी यादव का टिकट करने पर दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि हमारी सहानुभूति केपी यादव के साथ है। जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। टिकट कटने के बाद गुना सांसद केपी यादव ने चुप्पी साध रखी है। अटकलें हैं कि वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

वहीं, केपी यादव को टिकट नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना काम किया है और हम अपना काम करेंगे। हमें केपी यादव के लिए सहानुभूति है, जिन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट कब आएगी, इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जल्द आ जाएगी। केपी यादव के कांग्रेस में वापसी के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये मैं नहीं जानता‌।

वहीं दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि जब इंडिया गठबंधन टूट चुका है तो किस तरह की रैलियां और बैठकें की जा रही है। इसपर उन्होंने कहा कि वो अपना काम देंखे। एनडीए कितना टूट गया है। अकाली दल समेत कई दल उन्हें छोड़कर जा रहे हैं। वहीं इंदौर, उज्जैन और छिड़वाड़ा में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रत्याशी घोषित न किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास प्रत्याशी नहीं होंगे। इसलिए घोषित नहीं किए गए।

टिकट कटने के बाद केपी यादव ने चुप्पी साध रखी है। यादव की तरफ से कोई बयान नहीं आया।है। राजनैतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही वह बड़ा कदम उठा सकते हैं। कांग्रेस को भी वहां एक मजबूत प्रत्याशी की तलाश है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि केपी यादव पाला बदल सकते हैं। हालांकि कुछ सांसदों ने टिकट कटने के बाद संगठन के फैसले को स्वीकार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+