Gwalior News: ग्वालियर में पत्नी के प्रेमी ने पति की गला रेत की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

gwalior News: ग्वालियर में देर रात एक युवक की बेरहमी से गला लेकर हत्या की गई है हत्या के पीछे प्रेम त्रिकोण सामने आया है और पत्नी के प्रेमी ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है पुलिस ने हत्यारे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है देर रात हुई हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है हालांकि हत्या आरोपी पकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

ग्वालियर के समाधिया कालोनी इलाके में रहने वाले युवक की बुधवार आधी रात को चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई युवक कपड़ा फैक्ट्री का मुनीम था। उसे चाकू उसी के अपार्टमेंट के नीचे मारे गए, वह बचने के लिए घायल अवस्था में ही अपने फ्लैट तक भागा, यहां वह गिर पड़ा और अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Wifes lover insults husband Bhagwan Das Dewani, sensation spreads in Samadhiya Colony area

देर रात पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक आरोपी को भी दबोच लिया. बताया गया है कि आरोपी का मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्यारा स्कूटी पर आया था, कुछ दूरी पर उसका एक साथी और खड़ा हुआ था।

पुलिस के अनुसार समाधिया कालोनी स्थित रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर - 301 में रहने वाला आकाश पुत्र भगवान दास देवानी उम्र 26 वर्ष कपड़ा फैक्ट्री के मालिक के यहां मुनीम था। वह दुकान से छूटकर घर आ रहा था। रात करीब 11.30 बजे जैसे ही अपने अपार्टमेंट के नीचे उसने गाड़ी रोकी, उसके पीछे-पीछे स्कूटी पर सवार होकर एक बदमाश आया। उसके हाथ में चाकू था। पीछे से बदमाश ने आकाश पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया, इसके बाद जब आशीष ने बचने की कोशिश की तो उस पर चाकू से और भी वार किए। उसके पेट में भी चाकू मारा। चाकू लगने से वह लहूलुहान हालत में ही बचने के लिए भागा। यहां अपने फ्लैट के सामने ही वह गिर पड़ा। उसे जेएएच ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने तत्काल जांच पड़ताल शुरू करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+