Pradhuman Singh Tomar: जेल में गंदगी देखकर आग बबूला हो गए ऊर्जा मंत्री, खुद करने लगे साफ-सफाई,Video
Gwalior News: मध्यप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ( Pradhuman Singh Tomar) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो (Video viral) को देखने के बाद लोग जहां उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं वह बहुत से लोगों के लिए ये वीडियो नज़ीर बन गया है। बता दें कि ग्वालियर में जेल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रद्युमन सिंह तोमर को गंदगी दिखी तो वह सफाई करने में जुट गए।

बता दें कि शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने ग्वालियर केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। केंद्रीय जेल के बाहर कैदिओं से मुलाकात करने आए परिजनों की व्यवस्था का जायजा लिया। ऊर्जा मंत्री ने सेंट्रल जेल की केंटीन में पहुंचकर कैदिओं के परिजनों से बातचीत की।
इस दौरान जब मंत्री जी प्याऊ के पास पहुंचे। तो उन्होंने गंदगी देख काफी नाराज हुए। जिसके बाद उन्होंने ब्रश उठाकर खुद ही सफाई करने लगे। हालांकि ऊर्जा मंत्री ने साफ सफाई की व्यवस्था न होने पर जेल प्रबंधन से नाराजगी जाहिर की और कहा कि भविष्य में इस तरह की कमी नजर नहीं आनी चाहिए।
आपको बता दें कि यह पहले वायरल वीडियो नहीं है जब ऊर्जा मंत्री किसी सार्वजनिक स्थान पर सफाई करते नजर आए हैं। इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक शासकीय अस्पतालों, गलियों एवं नालियों जहां भी गंदगी नजर आती है स्वयं सफाई करने में जुड़ जाते हैं।
इसी के चलते उन्हें लोग स्वच्छता प्रेमी भी कहने लगे हैं। ऊर्जा मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications