MP News: सिंधिया के सामने नतमस्तक हुए दो मंत्री, सिसोदिया ने बताया भगवान, प्रदुमन सिंह तोमर ने किया प्रणाम
ग्वालियर-चंबल संभाग में टिकट बंटवारे में सिंधिया का दबदबा कायम रहेगा। यही वजह है कि ज्यादातर मंत्री सिंधिया के सामने सरेंडर करते नजर आ रहे हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री अपने नेता को खुश करने का एक भी अवसर नहीं छोड़ते। ऐसा ही नजारा मंगलवार को भी देखने को मिला जब ज्योतिरादित्य सिंधिया बमोरी विधानसभा के बल्लापुर पहुंचे। वहां उन्होंने 400 केवी पावर ग्रिड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 2 कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य के आगे दंडवत प्रणाम करते हुए हुए नजर आए एक कैबिनेट मंत्री ने उन्हें जमीन में लेट कर प्रणाम किया। तो वही दूसरे मंत्री ने उन्हें श्री राम भगवान और खुद को हनुमान जैसे दास बताया।
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जमीन में लेट कर किया दंडवत प्रणाम
मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठे थे। राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक भाषण देते हुए सिंधिया के सामने जमीन में लेट कर दंडवत प्रणाम करने लगे। भरी भीड़ के बीच मंच पर दंडवत होते होते हुए, कहते हैं 'मुझे एक कार्य के लिए देर हो गई। सिंधिया जी ने फोन करके कहा कि प्रद्युम्न, मेरे लोग तुम्हारे विलम्ब का इंतजार नहीं करेंगे। टाइम खत्म होने से पहले आपको उनकी सेवा करनी होगी। जिस व्यक्तित्व में ऐसे भाव हों, ऐसे व्यक्तित्व को मैं मंच से प्रणाम करता हूं। यह कहकर उन्होंने सिंधिया को दंडवत नतमस्तक किया।
मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया भगवान
उसी मंच पर प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया अपने भाषण देते हुए एक बोले 'महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी जब भी हमारे परिवार के बीच आए हैं, कोई न कोई सौगात जरूर लाए हैं। मैं उसे स्वीकार करता हूं। आज मैं कह सकता हूं कि मेरे भगवान ने मुझे जो कार्य दिया, वह सब कार्य उनके हनुमान ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications