ग्वालियर में भाजयुमो नेता के फार्म हाउस पर हो रही पार्टी में चली गोली, दो घायल

ग्वालियर में भाजयुमो नेता निशांत राय के फार्म हाउस पर आयोजित पार्टी में डांस करने के दौरान गोली चल गई, गोली लगने से पार्टी में डांस कर रहे दो लोग घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, प

ग्वालियर, 2 अक्टूबर। ग्वालियर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता के फार्म हाउस पर पार्टी चल रही थी। लोग जश्न में डूबे हुए थे। खुशी इस कदर छाई हुई थी कि पार्टी में मौजूद एक शख्स की बंदूक से गोली चल गई। बंदूक से निकली गोली लगने की वजह से पार्टी में मौजूद 2 लोग घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

घास मंडी स्थित फार्म हाउस पर चल रही थी पार्टी

घास मंडी स्थित फार्म हाउस पर चल रही थी पार्टी

दरअसल भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता निशांत राय को डबरा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। इसी खुशी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता निशांत राय ने अपने घासमंडी स्थित फार्म हाउस पर अपने समर्थकों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में निशांत राय के एक दोस्त का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया जा रहा था। लोग नाच गाने में मस्त हो रहे थे।

पार्टी में चलाई गई गोली

पार्टी में चलाई गई गोली

मौज मस्ती के लिए आयोजित की गई पार्टी में आकाश नाम का एक शख्स बंदूक लेकर भी मौजूद था। सभी लोग डांस कर रहे थे तभी आकाश के हाथ में मौजूद बंदूक से गोली चल गई। यह गोली वहां डांस कर रहे कल्लू यादव और रिंकू गौर नाम के दो लोगों को लग गई।

गोली चलने के बाद मच गई अफरा-तफरी

गोली चलने के बाद मच गई अफरा-तफरी

डांस पार्टी में अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी। जहां डांस हो रहा था वहां खून बहने लगा। दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए शहर के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। ज्यादा खून बह जाने की वजह से घायल रिंकू की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस गोलीकांड के बाद पुलिस के पास कोई भी शिकायत करता नहीं पहुंचा लेकिन जब पुलिस के पास गोली लगने से घायल होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने खुद ही इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+