दो भाइयों ने अपनी बहन से शादी करने के लिए युवक पर बनाया दबाव, भूरा खान ने जहर पी कर की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लड़की के भाइयों से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, दोनों आरोपी भाई, मृतक युवक पर अपनी बहन से शादी करने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने जहर पी लिया और इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में शनिवार को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने को लेकर दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ के दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सोनू खां और छोटे खा को गिरफ्तार भी कर लिया है।

ग्वालियर के पनिहार निवासी भूरा खान (22), पुत्र सत्तार खान, ने 31 जुलाई को कीटनाशक पी लिया था। उसे तत्काल जय आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 4 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू की।
मौत से पहले अस्पताल में भूरा खान ने तहसीलदार के सामने बयान दिया था। उसने बताया कि गांव के सोनू खान और छोटू खान, पुत्र पठन्ना उर्फ सुल्तान खान, उसे धमका रहे थे। वे भूरा पर अपनी बहन से शादी करने का दबाव डाल रहे थे और धमकी दे रहे थे कि यदि उसने शादी नहीं की, तो उसे गोली मार देंगे। भूरा ने कहा कि पिछले 20 दिनों से वे लगातार उसे फोन कर रहे थे और मिलकर भी धमकियां दे रहे थे, लेकिन वह उनकी बहन से शादी नहीं करना चाहता था।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि भूरा उनकी बहन से फोन पर बात करता था। जब उन्हें इस बात का पता चला, तो उन्होंने भूरा से शादी करने के लिए कहा, लेकिन वह शादी करने से मना कर रहा था। आरोपियों ने कहा कि भूरा केवल फोन पर बात करना चाहता था, शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए उसे धमकाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications