Gwalior News: इस तालाब से हटेंगे अतिक्रमण, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने दिए संकेत

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को मुरार वैशली नदी पर चल रहे जलसंरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्य का जायजा लिया।

उन्होंने शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए मुरार नदी पर सेवाभावी नागरिकों द्वारा वृहद स्तर पर किए गए वृक्षारोपण की सराहना की है। उन्होंने इस कार्य को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। साथ ही यहाँ पर पेड़ लगाने वाले सभी सेवाभावी नागरिकों को बधाई दी।

Gwalior

इस मौके पर प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में जलसंरक्षण और संवर्धन के लिये जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, पर्यावरण संतुलन एवं भावी पीढ़ियों के भविष्य के लिये जलसंरक्षण जरूरी है। इस अभियान में नदी व तालाबों किनारे बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराया जा रहा है। साथ ही नदियों में प्राकृतिक बरसाती नालों के बहाव क्षेत्र में आने वाले अवरोधों को हटाकर उन्हें स्वच्छ करने का काम भी किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा कि, रमौआ डेम से लेकर जड़ेरूआ डेम तक बहने वाली 12.5 कि.मी. लम्बी वैशली नदी ग्वालियर की लाईफलाईन है। इस नदी के बहाव क्षेत्र के अवरोधों से नदी को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुन्दर और स्वच्छ बनाया जाना सरकार एवं समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है । उन्होंने कहा कि मुरार नदी के जीर्णोद्धार कार्यों के अवलोकल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी आमंत्रित किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, क्षेत्र के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल तथा सर्वश्री विनोद शर्मा, मुकेश दुबे, अजय गुप्ता, मुलायम सिंह यादव हेमंत पाल, भूपेन्द्र बघेल (गंजू), सुरेश मोंगिया व आशीष बागरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

इंदौर में जन-जागरूकता अभियान

इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी के तहत जल संरक्षण की महत्ता जन-जन तक पहुँचाने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अभियान से धर्मगुरु भी जुड़ रहे हैं। धर्मगुरु जल की महत्ता जन-जन तक विभिन्न माध्यमों से पहुँचा रहे हैं। धर्मगुरुओं की प्रेरणा से नागरिक श्रमदान कर बावड़ी, कुँओं और तालाबों को संवार रहे हैं।

इसी सिलसिले में जिले के विकासखंड देपालपुर नवांकुर संस्था रलायता सेक्टर क्रमांक 2 गोतमपुरा द्वारा आज ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति फरकोदा "जल गंगा संवर्धन अभियान" के अंतर्गत जल स्रोतों की शुद्धता और संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सांकेतिक श्रमदान किया एवं जल पर परिचर्चा और शपथ दिलाई गई। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ और सतत जल भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाना है।

ये भी पढ़े- MP के इस क्षेत्र में होंगे विकास के काम, आनंदपुर धाम से PM नरेंद्र मोदी ने दिए खास संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+