Gwalior News: गिरवाई थाने की TI प्रीति भार्गव पर टॉर्चर का आरोप, मजदूरों ने CM से लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: पुलिस के आला अधिकारी भले ही बेहतर पुलिसिंग के बड़े-बड़े दावे करते हो लेकिन ग्वालियर में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बार गिरवाई थाना की टीआई प्रीति भार्गव के खिलाफ मजदूरों ने जबरन मुचलका भारवाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
एक मजदूर ने CM से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई तो वहीं दूसरे मजदूर ने एसपी दफ्तर में टीआई के खिलाफ आवेदन दिया है। मामला सामने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच की बात कही है

अपनी करतूतो के चलते ग्वालियर पुलिस कई बार शर्मशार हुई है, ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस बार ग्वालियर के गिरवाई थाने की टीआई प्रीति भार्गव पर संगीन आरोप लगे हैं। मजदूर कल्याण सिंह ने टीआई प्रीति भार्गव पर जबरन मुचलका भरवाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए CM से इच्छा मृत्यु की गुहार लगा दी है।
कल्याण सिंह नाम के मजदूर ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार
पीड़ित कल्याण सिंह के मुताबिक 13 दिसंबर को प्रीति भार्गव और दरोगा सोनी ने उसे मोहल्ले से पकड़कर घसीटा और फिर थाने लाकर उससे जबरन मुचलका भरवा दिया। जब उसने बताया कि उसके खिलाफ कोई अपराध ही नहीं तो फिर उसके साथ मारपीट की गई।
गिरवाई थाना की TI प्रीति भार्गव पर झूठे केस में फंसाने का आरोप
उधर गिरवाई इलाके में ही रहने वाले महाराज सिंह तोमर नाम के मजदूर ने भी टीआई प्रीति भार्गव के खिलाफ SP से शिकायत की है। महाराज सिंह के मुताबिक 31 दिसंबर को टीआई प्रीति भार्गव और दरोगा उसे दुकान के बाहर से पड़कर थाने ले गए और फिर उससे जबरदस्ती मुचलका भरवा लिया जबकि उसके खिलाफ किसी तरह का अपराध ही नहीं था।
मजदूरों ने कहा टीआई की हरकत के कारण मोहल्ले में बेइज्जत होना पड़ रहा
मजदूर कल्याण सिंह ने बताया कि टीआई प्रीति भार्गव की हरकत की वजह से उसे मोहल्ले में बेइज्जत होना पड़ा है यही वजह है कि अब वह इंसाफ चाहता है। कल्याण सिंह ने एसपी दफ्तर में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगने का आवेदन दिया तो वही। मजदूर महाराज सिंह ने भी सीएसपी दफ्तर में शिकायती आवेदन दिया है।
पुलिस अधिकारी कह रहे मामले की जांच की बात
इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी दोनों आवेदनों के मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे है। लेकिन यह जांच कब होगी और कितनी हद तक सही होगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है. क्योंकि टीआई पहले भी विवादों के चलते सुर्खियों में रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications