'खाओ राजकुमारी अब इतना शर्माओ मत', घूंघट में बैठी महिला को सिंधिया ने अपने हाथों से खिलाया दाल-बाटी

MP Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव की बिगुल बजाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को गुना जिले के बमोरी में आयोजित आदिवासी चौपाल में शामिल हुए। जहां उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के साथ पंगत में बैठकर दाल-बाटी खाई।

इसी दौरान जब सिंधिया आदिवासी महिला जानकीबाई के घर में भोजन करने के लिए बैठे तो जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी सहरिया भी उनके साथ खाना खाने बैठ गईं।

Tribal house Scindia ate food

इसी बीच समर्थक पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सिंधिया से कहा, 'महाराज, राजकुमारी पहले दुबली पतली-सी थी, लेकिन जिला पंचायत में आने के बाद बदल गई'

जवाब में सिंधिया ने राजकुमारी सहरिया से ऐसा बोले की जिसे सुनकर जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी सहरिया शर्मा गई। सिंधिया ने कहा - क्या हो गया राजकुमारी तुम्हें..देखो गायत्री कैसी है... सिंधिया ने पास में बैठी गायत्री भील (जनपद पंचायत अध्यक्ष बमोरी) की ओर इशारा करते हुए बोले की शर्म के कारण राजकुमारी सहरिया ने खाना नहीं खाया है। तभी सिंधिया दोबारा बोल पड़े "लो न राजकुमारी अब इतना शर्माओ मत ,महेंद्र ने बोल रहे हैं आपका वजन बढ़ गया है तो आप खाना नहीं खा रही'

सिंधिया के पास में जानकीबाई सहरिया नाम की महिला घूंघट कर के बैठी थी जिसे सिंधिया ने अपने हाथों से दाल बाटी खिलाया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोजन में पकाई गई "दाल बाटी" की रेसिपी भी पूछी। जवाब में घूंघट में बैठी जानकीबाई ने सिंधिया को रेसिपी बताई। घूंघट में बैठी महिला जानकीबाई से पास में खड़े लोगों ने कहा घूंघट हटाओगी तभी तो नेता बनोगी।

गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में मिली करारी हार के बाद सिंधिया ने क्षेत्र में खुद को फिर से स्थापित करने के लिए काफी काम किया है। कभी वे भरे मंच सार्वजनिक रूप से कलेक्टर-एसपी की फटकार लगाते दिखते हैं। कभी आम लोगों के घर पर जाकर खाना खाते दिखते हैं तो कभी लोगों की मदद करते दिखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+