अचलेश्वर महादेव मंदिर का खजाना खुला, 13 दान पेटियों में मिले लाखों रुपए, 35 लोग जुटकर गिने नोट
ग्वालियर, 4 फरवरी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां खोली गईं। 13 दान पेटियों में लाखों रुपए का दान निकला है। 2 हजार से लेकर 10 के नोट इतनी संख्या में मिले हैं। उनको गिनने के लिए जिला प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट से जुड़े 35 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है।

न्यायालय के आदेश पर अखिलेश्वर मंदिर की दान पेटी में रखी गई राशि की गिनती गुरुवार को शुरू हुई। इस दौरान 1457000 रुपए निकले। इसके अलावा ₹10 के नोटों की गिनती पूरी ना होने पर उन्हें सील करके रख दिया गया, जिनकी गिनती शुक्रवार को हुई। इस गिनती के दौरान एसडीएम अनिल पटवारिया, तहसीलदार व सीएससी बिजी बदरिया पुलिस बल के साथ और मंदिर प्रबंधन की ओर से राम नाथ अग्रवाल अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल मौजूद रहे।
एक्सिस बैंक के कर्मचारी मौजूदगी में दान पेटी की गिनती के लिए 35 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से पांच कर्मचारी एक्सिस बैंक के शामिल थे। नोट गिनने के लिए तीन मशीन लगाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications