ट्रेनी लेडी IPS की लोकेशन ट्रेस कर रहा था शख्स, खनन माफिया का चौकाने वाला खुलासा

Gwalior News: ग्वालियर में खनन माफिया के होंसले लगातार बुलंद है। ग्वालियर पुलिस ने रात को एक युवक को दबोचा जो एक प्रशिक्षु लेडी आईपीएस अफसर की लगातार लोकेशन ट्रेस करके खनन माफिया तक पहुंचाता था। आरोपी पिछले कई दिनों से अपनी कार से उनका पीछा कर रहा था पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ में जुटी है।

दरअसल भारतीय पुलिस सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी अनु बेनीवाल की पदस्थापना अभी ग्वलियर में है और वे बिजौली में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ होकर ट्रेनिंग कर रहीं है। इस इलाके से अवैध रेत खनन होकर निकलता है। वे बीते कुछ ही दिनों में ऐसे रेत के दर्जनों ट्रेक्टर पकड़कर कार्यवाही कर चुकीं है‌। इससे रेत माफिया परेशान है।

Trainee Lady IPS Location Trace Gwalior

वे बीती रात रूटीन चैकिंग पर निकली थी। थाने से बाहर निकलते ही उन्हें सफेद रंग की कार दिखी। अचानक वे चौंकी। उन्हें स्मरण हुआ कि यह कार बीते कई दिनों से उन्हें अपने आसपास दिख रही है।

उन्होंने एक आरक्षक को कार चालक को बुलाने भेजा तो वह आने की जगह आरक्षक से ही उलझ गया। उसने आरक्षक का कॉलर भी पकड़ लिया। लेकिन तब तक और पुलिस वाले दौड़कर पहुंचे और उसे दबोचकर थाने ले आये।पकड़े गए संदिग्ध युवक ने पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम आमिर खान है। खनन माफिया ने उसे धंधे में बाधा बन रही प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री बेनीवाल की लोकेशन ट्रेस कर उसे ग्रुप में शेयर करने का काम सौंपा गया है।

हर लोकेशन शेयर करने के बदले उसे पैसा मिलता है। सुश्री बेनीवाल द्वारा 25 दिनों में 20 से ज्यादा डम्पर पकड़ चुकीं है इससे रेत माफिया परेशान है। आरोपी जिस कार से पीछा करता था वह एमपी 07 सीडी 0638 नम्बर की कार भी जब्त कर ली है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+