इस शख्स ने अपने ही हाथों फूंक दी खुद की कार, नहीं चुका पा रहा था फाइनेंस की किश्तें
ग्वालियर, 11 नवंबर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गोला का मंदिर भिंड रोड पर कार जलाने का अनूठा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही हाथों अपनी कार जला दी। अचानक कार में आग लगी देख एक बारगी तो लोग माजरा समझ नहीं पाए। फिर पता चला कि उस कार को फाइनेंस कंपनी की रिकवरी टीम लेने आई थी। तब गुस्साए मालिक ने कार को आग के हवाले कर दिया।

सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इसी समय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घटना के लाइव वीडियो पुलिस को मिले हैं। कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications