Gwalior News: मुरैना विस्फोट की आंच ग्वालियर तक पहुंची, एक घर के कमरे में मिले पटाखों के 40 कार्टन

Gwalior News: मध्य प्रदेश के मुरैना में पटाखा विस्फोट से सबक लेते हुए ग्वालियर में जिला प्रशासन द्वारा अवैध पटाखों के गोदामों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बहोड़ापुर के विनय नगर सेक्टर-4 में बने एक मकान में छापा मारा। पुलिस और प्रशासन की इस छापामार कार्रवाई में घर के अंदर कमरों में काफी मात्रा में पटाखे भरे हुए थे।जब मकान मालिक से इस भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका।

40 cartoons of Gwalior crackers

इसके बाद पुलिस ने पटाखा सामग्री जब्त कर ली। साथ ही पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस पता लगा रही है कि यह अवैध पटाखे किसके हैं।

विनय नगर सेक्टर चार के मकान में पटाखों के अवैध स्टॉक की सूचना पुलिस को मिली थी। यह घना और रिहायशी इलाका है।शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक है।

एसडीएम,आरआई, पटवारी, बहोड़ापुर थाना टीआई और पुलिस फोर्स की एक टीम विनय नगर पहुंची।टीम ने संगम गोयल के मकान पर छापा मारा और जब मकान में जांच की, तो घर के कमरे में 40 कार्टून रखे मिले।इसमें अलग-अलग तरह के पटाखे रखे हुए थे।

बड़ी मात्रा में घर में पटाखे होने के सवाल पर गोयल परिवार ने बताया कि उन्होंने कल ही पटाखे खरीदे हैं। लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ है। इस बात का पुलिस तस्दीक कर रही है।

वही बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि विनय नगर सेक्टर-4 में बने एक मकान पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की है। कमरे के अंदर भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला है। मकान मालिक इसका लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पटाखे जब्त कर लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+