MP को टॉप थ्री राज्यों में ले जाना पीएम मोदी का अगला टार्गेट, Gwalior में बताया डबल इंजन का मतलब
MP Gwalior visit pm modi: एक के बाद एक पीएम मोदी के मध्य प्रदेश दौरे की कड़ी में ग्वालियर आगमन भी बेहद अहम रहा। उस वक्त जब प्रदेश के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने तैयार हैं। कांग्रेस सरकारों का जिक्र करते हुए मोदी जमकर गरजे और मौजूदा बीजेपी सरकार के तारीफ के पुल बांधे।
पीएम मोदी बोले कि यदि सामान सोच वाली सरकार होती हैं तो विकास के काम तेजी से होते हैं। मध्य प्रदेश के विकास के नक़्शे में जिस तेजी से परिवर्तन आया, उसकी बड़ी वजह डबल इंजन सरकार ही हैं। यानि केंद्र और राज्य दोनों ही जगहों पर बीजेपी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
डबल इंजन सरकार के दम पर एमपी में डबल विकास का दावा करते हुए मोदी ने कहा कि हमारी सरकार मप्र को देश के टॉप 100 में ले आई है. अब एमी को टॉप थ्री में ले जाएंगे। जनता से पूछा कि जाना चाहिए कि नहीं। ये काम कौन कर सकता है, ये गारंटी कौन दे सकता है। ये गारंटी एक जिम्मेदार नागरिक के नाते आपका ए वोट मप्र को टॉप तीन में ला सकता है। हर वोट ये साकार करेगा। मेरे परिजनों एमपी का विकास और लोग नहीं कर सकते।

सौगातों की बारिश करने आए मोदी बोले कि आज इतने विकास काम सामने आए हैं, जो कोई सरकार एक साल में भी नहीं कर सकती। इतनी बार पर्दे खुले कि आप ताली बजाकर थक गए होंगे। मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों, धरतेरस-दीपावली से पहले मप्र के गरीब सवा दो लाख परिवार आज अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं। आज कनेक्टिवटी के प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर बनने वाले हैं। एमपी में आठ लेन की सड़कें बन रही हैं। क्या 2014 से पहले दिव्यांग शब्द सुना था। उन्हें पहले की सरकारें बेसहारा छोड़ दिए जाते थे। हमारी सरकार ने उनकी चिंता की। आज ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए सौगात मिली है।












Click it and Unblock the Notifications