Gwalior news: दूल्हे के रूप में आए भगवान 'श्री कृष्ण' और 'सोनल' की हो गई शादी
ग्वालियर में हुई अनोखी शादी, 26 साल की युवती ने की भगवान श्रीकृष्ण से शादी, शादी में निभाई गईं सभी रस्में, परिवार और रिश्तेदार हुए शादी में शामिल
Gwalior में एक 26 साल की युवती ने भगवान श्रीकृष्ण से शादी कर ली। यह शादी युवती के परिजनों ने बड़ी धूमधाम के साथ की। शादी में सभी रस्मों को निभाया गया। बारात आई, डांस हुआ, विदा हुई लेकिन इसके बाद बेटी वापस पिता के घर आ गई और उसके साथ घर आ गए भगवान श्री कृष्ण।
Recommended Video

मोहना निवासी एक परिवार ने की भगवान श्रीकृष्ण से अपनी बेटी की शादी
ग्वालियर के मोहना इलाके में रहने वाले व्यवसाई शिशुपाल राठौर की 26 साल की बेटी सोनल की शादी भगवान श्रीकृष्ण से कर दी गई है। शिशुपाल राठौर ने अपनी मर्जी से और पूरे परिवार की सहमति से अपनी बेटी की शादी भगवान श्री कृष्ण से की है। शादी के लिए परिवार और समाज के लोगों को बाकायदा निमंत्रण भी दिया गया।

शादी की निभाई गई सभी रस्में
एक शादी में जो भी रस्में होती हैं वह रस्में भगवान के साथ हुई शादी में भी निभाई गईं। मेहंदी, हल्दी की रस्म के साथ भात की रस्म भी हुई। बारात में डांस भी हुआ और सोनल बनी दुल्हन के रिश्तेदार भी बारात में जमकर नाचे। शादी के बाद सोनल की विदा हुई। विदा के बाद सोनल अपनी गोदी में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को लेकर अपने पिता के घर पहुंच गए ।

गंभीर बीमारी से पीड़ित है सोनल
26 साल की सोनल गंभीर बीमारी से पीड़ित है इस वजह से वह बीते कई सालों से बिस्तर पर ही आराम करती है। उसका शरीर इतना सक्षम नहीं है कि वह बाकी लोगों की तरह चल फिर सके। सोनल के पिता शिशुपाल राठौर अपनी बेटी का इलाज करवा कर थक गए हैं। जब बेटी को कहीं से भी कोई फायदा नहीं मिला तो लोगों ने शिशुपाल को सलाह दी कि वे बेटी की शादी भगवान श्रीकृष्ण से कर दें फिर भगवान श्री कृष्ण ही उनकी बेटी का ख्याल रखेंगे और उसकी तबीयत भी दुरुस्त करेंगे।

सोनल की शादी को लेकर सभी ने दी सहमति
सोनल की तबीयत परिवार समेत रिश्तेदारों के लिए भी परेशानी का कारण बन चुकी है। हर कोई सोनल की तबीयत को लेकर बीते कई सालों से परेशान हैं। जब सोनल के पिता ने अपने परिवार समेत रिश्तेदारों को यह बताया कि वे अब सोनल को भगवान की हवाले करने वाले हैं और अब सोनल का ख्याल भगवान श्री कृष्ण ही रखेंगे तो सभी लोगों ने इस निर्णय में सहमति दे दी और इसके बाद शादी की तैयारियां शुरू हो गईं।

बैंड बाजे के साथ हुई सोनल की शादी
सोनल की शादी से पहले सभी रिश्तेदारों को और समाज के लोगों को न्योता दिया गया। शादी का दिन तय किया गया। इसके बाद सोनल की शादी का दिन भी आ गया। शादी की सभी रस्में निभाई गईं। बारात लेकर भगवान श्री कृष्ण जी सोनल के साथ शादी करने के लिए पहुंचे। सोनल की शादी हुई। इसके बाद सोनल की विदा हुई और फिर सोनल वापस अपने पिता के घर पहुंच गई।

श्री कृष्ण को जीजा जी के रूप में पाकर सोनल की बहने हैं खुश
सोनल की शादी भगवान श्रीकृष्ण होने के बाद अब भगवान श्री कृष्ण सोनल की बहनों के जीजा जी बन गए हैं। भगवान श्री कृष्ण को जीजा जी के रूप में पाकर सोनल की बहने खुशी के मारे फुली नहीं समा रही हैं। सोनल की बहनों का कहना है कि यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि अब भगवान हमारे जीजा जी बन गए हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications