Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shivpuri News: शिवपुरी के 7 खिलाड़ी नेशनल शालेय हैंडबॉल के लिए चयनित, मध्यप्रदेश टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

Shivpuri News: 67वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक एवं बालिका हैंडबॉल क्रीडा प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक हरियाणा राज्य के हिसार में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में 37 सदस्सीय दल बालक एवं बालिका 3 जनवरी को हिसार के लिए प्रस्थान करेगा। मध्यप्रदेश की इस टीम में शिवपुरी जिले के 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने बताया कि हिसार, हरियाणा में 5 से 9 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली अंडर-19 बालक एवं बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के 7 खिलाड़ी भाग लेकर मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्यप्रदेश टीम में चयनित खिलाड़ियों में भावना रजक, रोहन यादव, सुजल रघुवंशी, गौतम रघुवंशी, शिवकुमार रावत, राजकुमार कुशवाहा एवं कु दीपिका यादव शामिल है।

Shivpuri 7 players selected in Nationa

अधिकारी व कोच को दी गई जिम्मेदारी-

टीम का दल प्रबंधक चंद्रशेखर बेमटे जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवपुरी को नियुक्त किया गया है। यादवेंद्र चौधरी (राष्ट्रीय खिलाड़ी) बालक वर्ग के कोच एवं बालिका वर्ग में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी बीआरसी बदरवास अंगद सिंह तोमर को कोच नियुक्त किया गया है। विनय सिंह रावत एवं बृजनी बैरागी मंडला को मध्यप्रदेश टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि हरियाणा के हिसार में 5 से 9 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली अंडर-19 बालक एवं बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के 7 खिलाड़ी भाग लेकर मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शिवपुरी में हर्ष का माहौल-

शिवपुरी जिले के इन 7 खिलाड़ियों के चयन होने पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। चयनित खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय कैंप का आयोजन शिवपुरी के पोलोग्राउंड पर पर किया गया। मध्यप्रदेश की टीम स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में हिसार, हरियाणा में अपना प्रतिनिधित्व करेगी। मध्यप्रदेश का दल 3 जनवरी को हिसार के लिए रवाना हुआ है। वैसे शिवपुरी जिले के खिलाड़ी लगातार हैंडबॉल में पूर्व में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आए हैं। यहां के खिलाड़ी पूर्व में भी प्रदेश व राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन इस बार 7 खिलाड़ियों के चयन शिवपुरी के लिए गर्व की बात है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+