एमपी: बीजेपी के जनपद उपाध्यक्ष ने बीजेपी के जिलाध्यक्ष के पोस्टर पर किया पर पेशाब
ग्वालियर में बीजेपी नेता की शर्मनाक करतूत, बीजेपी के जिला अध्यक्ष के पोस्टर पर किया पेशाब, मेहगांव के जनपद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने भिंड जिला अध्यक्ष के पोस्टर पर किया पेशाब, देवेन्द्र सिंह हैं भिंड बीजेपी जिला अध्यक्
ग्वालियर, 13 अक्टूबर। चंबल में बीजेपी में आपसी घमासान शुरू हो गया है। इसकी बानगी ग्वालियर में उस वक्त देखने को मिली जब मेहगांव के बीजेपी के जनपद उपाध्यक्ष ने भिंड के बीजेपी जिला अध्यक्ष के पोस्टर को सड़क पर पटक कर उस पर पेशाब कर दिया। यह पूरी घटना ग्वालियर जिले के सीमा पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा की है। खास बात यह है कि बीजेपी नेता की हरकत टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई।
Recommended Video

मेहगांव जनपद उपाध्यक्ष ने की शर्मनाक हरकत
भिंड जिले के मेहगांव जनपद के बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने ग्वालियर में एक शर्मनाक हरकत कर दी। शैलेंद्र सिंह ने ग्वालियर और भिंड की सीमा पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर लगे हुए भिंड जिले के बीजेपी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के पोस्टर को उखाड़ कर जमीन पर पटक दिया और इसके बाद सड़क पर खड़े होकर उस पर पेशाब कर दिया।
पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
बीजेपी नेता शैलेंद्र सिंह की यह शर्मनाक हरकत टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में शैलेंद्र सिंह साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं ति किस शैलेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष के पोस्टर को जमीन पर पटक कर उस पर पेशाब कर रहे हैं। यह सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर ग्वालियर में वायरल हो रहा है।
मंत्री ओपीएस भदौरिया के समर्थक हैं शैलेंद्र सिंह
मेहगांव जनपद के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के समर्थक हैं। बीजेपी में रहते हुए भी शैलेंद्र सिंह द्वारा बीजेपी के ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया के पोस्टर पर पेशाब करना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि कहीं न कहीं बीजेपी नेताओं में गुटबाजी के साथ घमासान मचा हुआ है।
कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं वह पी एस भदौरिया
राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया कांग्रेस छोड़कर सिंधिया के साथ बीजेपी में आए थे। स्थानीय स्तर पर बीजेपी के नेता और सिंधिया समर्थक नेताओं के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। यही वजह है कि बीजेपी ग्वालियर-चंबल अंचल में सिंधिया समर्थक बीजेपी नेताओं के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी महसूस कर रही है। जिसकी बानगी टोल प्लाजा पर देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications