एक के बाद एक 'हाथ' क्यों छोड़ रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता? पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बताया 'कड़वा सच'

MP Politics News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की खबरें सियासी गलियारों में गूंज रही है। कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे नेताओं को दिग्विजय सिंह ने स्वार्थी लोभी का नाम दिया है।

ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं वे सत्ता के लोभी स्वार्थी लोग हैं। कांग्रेस की मूल विचारधारा से जुड़े किसी व्यक्ति द्वारा अभी तक ना तो पार्टी छोड़ी है और ना ही आगे कोई छोड़ेगा।

Digvijaya Singh News

दिग्विजय सिंह यहां ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा टिकट वितरण, राहुल गांधी की न्याय यात्रा और कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

सन 47 के बाद कोई राजा महाराजा नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए उनके गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर कहा कि सन 47 के बाद देश में राजा महाराजा खत्म हो गए हैं। अब ना कोई राजपाट है। ना कोई महाराज है। और मैं भी खुद को राजा नहीं कहलवाता हूं। इसलिए गुना से कौन कांग्रेस उम्मीदवार होगा यह जल्द साफ होगा।

भाजपा सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ कांग्रेस निकाल रही न्याय यात्रा

राहुल गांधी जाने द्वारा निकाली जा रही न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा कि है। यात्रा देश में बढ़ती अराजकता, महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ है। भाजपा ने जनता के साथ जो वादा खिलाफी की है।उसको जनता के बीच ले जाने का काम न्याय यात्रा में किया जा रहा है।

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटें जीतने के दावे पर उन्होंने कहा उनकी बात क्या करें वह तो 543 पार सीटें जीतने का दावा कर लें।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+