'रजियन गुंडों में फंस गई,' बार में डांस करने से मना किया तो छीन लिया पासपोर्ट; 19 दिनों तक भटकती रही यूलिया
Russian Girl In Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर में रशियन गर्ल को एक एजेंट ने ऐसा फंसाया कि वह 19 दिनों तक भटकती रही। नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। बार में अश्लील डांस करने को कहा गया तो उसने मना कर दिया।
जिले के एक सिटी सेंटर में एक बार में जब एक रशियन गर्ल ने डांस करने से मना किया तो उसे परेशान किया गया।

बताया जा रहा है कि एक एजेंस उसे बार में में जॉब दिलाने के लिए ग्वालियर बुलाया था। जब उस लड़की को असली काम का पता चला तो उसने डांस करने से मना कर दिया, जिसके बाद एजेंट ने उसका पासपोर्ट छीन लिया।
उसके रिक्वेस्ट करने पर भी उसने लौटाने से मना कर दिया। वह रशियन गर्ल एक आम आदमी की मदद से विश्वविद्यालय थाना पहुंची और अपनी आप बीती बताई है।
पुलिस ने रशियन गर्ल की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए पासपोर्ट छीनने वाले को पकड़ लिया है। आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसका पासपोर्ट लौटा दिया है।
दरअसल, शहर के एक एजेंट ने एक रशियन लड़की को होटल में कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी देने के लिए बुलाया था। किरमिया की रशियन गर्ल यूलिया 24 अक्टूबर को दिल्ली (भारत) आई थी। वह जब ग्वालियर पहुंची तो एजेंट ने उसे सिटी सेंटर स्थित एक बार में डांस के लिए भेज दिया और उसका पासपोर्ट जमानत के तौर पर अपने पास रख लिया। यूलिया को जब सच पता चला तो वह डांस करने से इनकार कर दिया। रूस वापस लौटने के लिए अपना पासपोर्ट मांगा, लेकिन बार संचालक और एजेंट ने उसका पासपोर्ट देने से मना कर दिया।
19 दिन ग्वालियर और दिल्ली भटकने के बाद यूलिया एक आम की मदद से ग्वालियर डीएसपी के पास पहुंची। यहां रशियन गर्ल ने रोते हुए डीएसपी हिना खान को अपनी बात बताई। डीएसपी हिना खान ने उसे बैठाया और बात करना चाहा, लेकिन वह हिंदी और अंग्रेजी बोलना नहीं जानती थी। वह रशियन भाषा में ही बात कर पा रही थी। इसके बाद रशियन लैंग्वेज बोलने और समझने वाले मीडिएटर की मदद से डीएसपी ने उससे बात की।
इस दौरान महिला रोने लगी और बोली कि उसे जिस एजेंट ने बुलाया था, वह नौकरी के बहाने बुलाकर जबरन बार में नचाना चाहता था। मैं डांस नहीं चाहती हूं। मेरे विरोध करने पर एजेंट मेरा पासपोर्ट छीन लिया, जिससे मैं वापस भी नहीं जा पा रही हूं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एजेंट को पकड़ा है और उस रशियन गर्ल का पासपोर्ट वापस दिलवाया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन उसका पासपोर्ट दिल्ली से मंगाकर उसे दे दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications