घने कोहरे के कारण डिवाइडर से जा टकराई एंबुलेंस, मरीज की मौत 3 घायल
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस घने कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गई। भिड़ंत इतनी भयावह थी कि एंबुलेंस में सवार एक मरीज ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित सिथौली के पास की है। बताया जा रहा है कि छतरपुर में रहने वाले प्रदीप ठाकुर अपनी पत्नी निधि का इलाज कराने एंबुलेंस से ग्वालियर आ रहे थे। ग्वालियर की सीमा में प्रवेश करने के बाद एंबुलेंस सिथोली तक पहुंची ही थी कि घने कोहरे एवं अंधेरे के कारण ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
दुर्घटना में प्रदीप ठाकुर की पत्नी निधि ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि प्रदीप, उसका बड़ा भाई राजेंद्र एवं राजेंद्र की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications