Guna News: श्मशान घाट में मधुमक्खियों ने वृद्ध को उतारा मौत के घाट, अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे सभी

मधुमक्खियों के हमले में जयसिंहपुरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के डंक मारने से मौके पर भगदड़ मच गई।

cremation ground bee attack

गुना जिले के चांचौड़ा में मधुमक्खियों ने श्मशान घाट में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। इस हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि 2 लोगों की जिंदगी अब भी दांव पर लगी है। वही दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। चिता को अग्नि देने के बाद धुआं उठा और मधुमक्खियों ने अटैक कर दिया।

मामला गुना जिले के चांचौड़ा के ग्राम खैजराकला का है। बताया जा रहा है कि खैजराकला निवासी 60 वर्षीय निरंजन मीना की मौत हो गई। इनके दाह संस्कार में गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र से रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। खैजराकला के मुक्तिधाम परिसर में मधुमक्खियों का छत्ता भी लगा हुआ है, जो हल्के से धुएं की वजह से आग बबूला हो गए और श्मशान घाट पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान जयसिंहपुरा निवासी तखतसिंह मीना की मौत हुई है। जबकि विकास, राजनारायण, पवन मीना, विंकेश मीना, रामभरोसा आदि शामिल हैं। इनमें से पवन और विकास को जिला अस्पताल गुना लाया गया। अंत्येष्टि में करीब 80 से ज्यादा लोग शामिल होने की जानकारी है। इनमें से अधिकांश मधुमक्खी के हमले में घायल हुए हैं। कई घायलों का प्राथमिक इलाज चांचौड़ा में किया गया।

मधुमक्खियों का अटैक इतना जबरदस्त था कि लोगों को भागने तक का समय नहीं मिला। मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि सभी एडमिट मरीज खतरे से बाहर हैं। केवल 2 लोगों की हालत गंभीर है। उनके पूरे शरीर पर सूजन है। अगर दोनों मरीजों के तबीयत में सुधार नहीं होता तो उनको ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+