Gwalior: कांग्रेस के कुर्ता फाड़ो संवाद पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद का तंज, बोले- इंडिया गठबन्धन का भी यही हाल
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच कुर्ता फाड़ने को लेकर हुए संवाद भी एंट्री ले ली। उन्होंने तंज कसते हुए कहाकि यह सब एमपी के नेताओ में ही नही दिल्ली में बन रहे कथित आईएनडीआईए (इंडिया गठबन्धन) की भी ऐसी ही हालत है।
एमपी में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी
रविशंकर प्रसाद आज ग्वालियर पहुंचे और यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में जो कार्य किए हैं वह ऐतिहासिक हैं।

उन्होंने कहा कि ग्वालियर की ही बात करें तो यहां चाहे एयरपोर्ट हो या फिर एलिवेटेड रोड की बात की जाए जो विकास हुआ है वह देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश एक्सपोर्ट का हब बन चुका है, आईटी का हब बन चुका है और कृषि के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं वह किसी से छिपे नहीं है और इसको हम आगे बढ़ाएंगे।
राहुल गांधी को लेकर कसा यह तंज
कांग्रेस का क्या हाल है वह आपसे क्या बताएं अभी सरकार बनी नहीं है और वह आपस में कुर्ता फाड़ने की बात कर रहे हैं, राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जितना ज्यादा बोलते हैं उतनी कांग्रेस के लिए समस्या पैदा करते हैं।
भोपाल से लेकिन इंडिया गठबन्धन तक कुर्ता फाड़ जारी
दिग्विजय सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच कुर्ता फाड़ को लेकर बने हाइप को उनके द्वारा मीडिया प्रोपेगेंडा बताए जाने पर रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि क्या मैंने कहा था कि कमलनाथ और दिग्विजय एक दूसरे के लिए कहे की कुर्ता फाड़ उनकी हालत किसी से छिपी नहीं है मैंने पहले भी कहा है कि इंडिया गठबंधन की ही यही हालत है उनके द्वारा दिया गया डायलॉग कपड़े फाड़ो भारत की राजनीति में नई गिरावट है।
वोट के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है कांग्रेस
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब इजराइल पर हमास के आतंकवादियों ने हमला किया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने फिलिस्तीन के जरूरतमंद लोगों के लिए राहत सामग्री भी पहुंचाई। लेकिन इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस का स्टैंड वही है, जो केरल की मुस्लिम लीग का है। वहां हमास के नेता ने भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी मौन है। ये कोई पहली बार नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने कभी सनातन पर हमले का विरोध किया क्या?
इंडी गठबंधन के लोग सनातन को एड्स, डेंगू और पता नहीं क्या-क्या कहते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के नेताओं से लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। सनातन के अपमान पर खामोशी और हमास के साथ जुड़ने की कांग्रेस की कोशिश बताती है कि वोट के लिए कांग्रेस पार्टी कितना भी नीचे गिर सकती है। यही वजह है कि जब तीन तलाक विरोधी कानून संसद में लाया गया, तो महिला होते हुए भी न सोनिया जी ने उसका समर्थन किया और न ही ममता जी और मायावती ने किया।












Click it and Unblock the Notifications