Priyanka Gandhi Datia News: चुनावी गर्मी में प्रियंका गांधी के बिगडे बोल, सिंधिया के खानदान पर साधा निशाना

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार पर जमकर हमला किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि "सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। इन्होंने ग्वालियर चंबल के लोगों से विश्वास घात किया है। आपकी चुनी हुई सरकार को गिरकर आपको धोखा दिया। आपकी पीठ में छुरा घोंपा। पीएम मोदी ने दुनिया भर के कायरों और गद्दारों को इकट्ठा कर अपनी पार्टी में ले लिया है।"

बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजन भारती के समर्थन में दतिया में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सिंधिया परिवार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई।

Priyanka Gandhis big statement on Jyotiraditya Scindia, followed the family tradition well

प्रियंका ने कहा कि सिंधिया कद में छोटे, अहंकार में वाह भई वाह। हमारे सिंधिया जी कद में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भई वाह। हम UP में काम कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को उन्हें महाराज-महाराज कहना पड़ता था। सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। आपकी चुनी हुई सरकार गिरा दी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी 1977 में अपनी सीट हार गई थीं। वे मायूस रहीं। एक कमरे में रहती थीं। उन्होंने यह नहीं कहा कि जनता ने गलत किया। वे कहती थीं कि मैंने कुछ ऐसा किया है, जिससे जनता नाराज है। मुझे इसे सुधारना है। वे कहा करती थीं कि जनता में सबसे ज्यादा विवेक है। यह होता है असली नेता। लाड़ली बहना योजना की घोषणा दो महीने पहले क्यों की गई? BJP घोषणाएं ये समझकर करती है कि हम जनता को बेवकूफ बना सकते हैं। साढ़े तीन साल में 21 रोजगार ही दिए। रोजगार देंगे भी कहां से? मोदी जी ने सारी बड़ी कंपनियां अपने उद्योगपति मित्रों को दे दीं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के समर्थन में सभा करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि एक तरफ गृहमंत्री हैं जिन्हें कानून व्यवस्था की कोई चिंता नहीं। दूसरी तरफ विश्व प्रसिद्ध और महान अभिनेता शिवराज सिंह चौहान उर्फ मामा जी है, जो एक्टिंग के समय तो अमिताभ बच्चन के कान काट ले। लेकिन काम की बात आती है तो फट से असरानी का रोल पकड़ लेते हैं।

प्रियंका गांधी ने गृहमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि "नरोत्तम मिश्रा दिन भर पिक्चर देखते रहते हैं। कौन - क्या पहना है, इन्हें बड़ी चिंता रहती है। विश्व प्रसिद्ध महान अभिनेता शिवराज सिंह चौहान उर्फ मामा जी एक्टिंग में अमिताभ बच्चन के भी कान काट लें। लेकिन, काम की बात होती है, तो असरानी का रोल पकड़ लेते हैं। एमपी के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने 'पठान' की रिलीज से पहले कहा था, 'फिल्म के गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा और दृश्यों को ठीक करें, नहीं तो फिल्म को प्रदेश में अनुमति दी जाए अथवा नहीं, इस पर फैसला किया जाएगा। 'आदिपुरुष' और दूसरी मूवीज के लिए भी उन्होंने चेतावनी भरे बयान दिए।

प्रियंका ने कहा कि "मोदी जी का पूछिए ही मत। उनका क्या कहना। देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो परमानेंट अपनी ही पीड़ा में परेशान रहते हैं। कहते हैं कि मुझे इतनी गालियां दीं। रोते रहते हैं। जैसे 'तेरे नाम' में सलमान खान रोए। PM के लिए पिक्चर बना देते हैं। नाम रखेंगे 'मेरे नाम'। धर्म के नाम पर जो वोट लेना आता है, उसके मन में बैठ गया है कि मैं जनता के लिए एक काम नहीं करूं, लेकिन मुझे धड़ाधड़ धर्म और जाति के नाम पर वोट मिल जाएंगे। आप बच्चों को सुधारते हो, नेताओं को क्यों नहीं सुधार रहे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+