MP News: मंत्री ने सुनाया किस्सा, कहा- रात 12 बजे बुजुर्ग महिला ने दिया था जीत का आशीर्वाद, बनेगी BJP सरकार

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

Gwalior News: मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और अपने अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विधानसभा चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बाहरी बहुमत से जीत का दावा किया है।

इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क के दौरान अपने साथ हुए एक किस्से को भी बताया और कहा कि रात 12:00 बजे उन्हें एक बुजुर्ग महिला ने माथे पर तिलक करके जीत का आशीर्वाद दिया था जिसे वे कभी नहीं भूल सकते।

Pradyuman Singh Tomar said - Elderly woman had given blessings, BJP government will be formed in mp

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बीते दिनों जनसंपर्क के दौरान रात करीब 12 बजे वह अपने घर लौट रहे थे तभी उनको एक 70 से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने घर से आवाज दी महिला घर के बाहर हाथ में थाली लिए खड़ी थी जिसमें हल्दी और होली का टीका भी था और उसने माथे पर तिलक करते हुए इस बेटे को जीत का आशीर्वाद दिया था उस मां का आशीर्वाद मेरे साथ है इसलिए मुझे विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कतई चिंता नहीं है.

प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर से सेवा विकास और समर्पण की सरकार बन रही है मध्य प्रदेश में जिस तरह से प्रदेश सरकार ने लाडली बहना के माध्यम से एक-एक महिला को सम्मानित करने का काम किया है उसे जनता ने सर माथे पर उठाया है और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी.

कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाए जाने पर दिया जवाब

कांग्रेसियों द्वारा भाजपा पर एग्जिट पोल के माध्यम से झूठ भ्रम फैलाने का आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अपनी हार स्वीकार कर लें उन्होंने खुद ही ब्रह्मजाल और नेटवर्क फैलाया है हमने तो किसी पर कोई टिप्पणी नहीं की है वह अपनी हार पराजय स्वीकार क्यों नहीं करते हैं. तो वही भाजपा की सरकार बनने पर सीएम किसे बनाए जाने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को तय करना है।

सिंधिया के सीएम बनाए जाने की अटकल पर साधी चुप्पी

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पत्रकारों द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम बनाए जाने की अटकल को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साध ली और कहा कि इसका फैसला वरिष्ट नेतृत्व को करना है इसलिए मैं इस पर कोई बात नहीं कह सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+