Gwalior News: मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दिखा अनूठा अंदाज, मंदिर में रगड़-रगड़ कर पोंछा लगाते हुए नजर आए
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का अनूठा अंदाज एक बार फिर देखने को मिला जब उन्होंने स्वच्छता अभियान में भागीदारी करते हुए न सिर्फ मंदिर में अपने हाथों से पोछा लगाया बल्कि मंदिर के रास्ते में पड़े एक पुराने पेड़ को लोगों के साथ मिलकर उसे किनारे कराया।
ऊर्जा मंत्री का यह अनूठा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है उन्होंने शहर वासियों से स्वच्छता अभियान में भागीदारी करने की अपील भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक तीर्थ स्थल और मंदिर में स्वछता अभियान चलाया जाएगा. मध्यप्रदेश के ऊर्जामंत्री ने तो इस पर अमल भी शुरू कर दिया। इसी के तहत ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर किला स्थित हरसिद्धि माँ और हनुमान मंदिर में भाजपा के लक्ष्मीवाई मंडल और कोटेश्वर मंडल के साथियो के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। और अपने हाथों से मंदिर में साफ सफाई कर पोछा लगाया।
ऊर्जा मंत्री ने समर्थकों के साथ की कारसेवा
पीएम मोदी के आह्वान पर तोमर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर के ऐतिहासिक हरसिद्धि माता के मंदिर पर पहुंचे। इस मौके पर माँ के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने मंदिर में चारो तरफ सफाई की फिर फर्श पर पोंछा लगाया इससे पहले उन्होने मंदिर में रखी झाड़ झंखाड़ और लकड़ियां और कबाड़ को सबको साथ लेकर साफ करवाया और सभी समर्थकों के साथ कारसेवा की।

मंदिर के रास्ते में पड़े पेड़ को लोगों के साथ मिलकर खुद हटाए
ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने एकजुट होकर कार्य करने की दी प्रेरणा भी दी ऊर्जा मंत्री ने अपने साथियों के साथ एक बड़े पेड़ को उठाकर रखा। सफाई के बाद सभी लोगों के साथ खड़े होकर तोमर ने तालियां बजाते हुए श्री राम जय राम जय जय राम बोलते हुए कीर्तन भी किया। बाद में उन्होंने सभी शहर वासियों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने और 22 जनवरी को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की अपील भी की।












Click it and Unblock the Notifications