Gwalior news : पेंशन के लिए गुहार लगाती रही बुजुर्ग महिला, मंत्री ने 200 रुपए देकर कहा-जाओ नाश्ता कर लो
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक वृद्ध महिला को नाश्ते के पैसे देकर विवादों में आ गए हैं। कांग्रेस ने मामले में राजनीति शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में हैं। मंत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कई माह से पेंशन नहीं मिलने से परेशान होकर ऊर्जा मंत्री के पास समस्या लेकर पहुंची तो उन्होंने बुजुर्ग महिला की समस्या का निराकरण तो नहीं किया बल्कि अपनी जैकेट से 200 रुपए का नोट निकालकर थमा दिया। रुपये का नोट देकर कहा जाओ नाश्ता कराओ और अपनी फोर व्हीलर में बिठाकर उसे घर भेज दिया।
Recommended Video
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही मंत्री और विधायकों की तस्वीरें अब अलग-अलग रूप में देखने को मिल रही है। अभी हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव पर कांग्रेस ने रुपए बांटने का आरोप लगाया गया था और अब ऐसा ही वीडियो ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का वायरल हो रहा है। तस्वीर में ऊर्जा मंत्री एक बुजुर्ग महिला को पैसे बांटते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र के हजीरा स्थित सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हुए थे जब वह हॉस्पिटल का निरीक्षण कर रहे थे तो एक बुजुर्ग महिला अपनी पेंशन की समस्या को लेकर उनके पास पहुंची। जब ये बुजुर्ग महिला अपनी परेशानी बता रही थी तो उस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उनकी समस्याओं को सुनते हुए अपने जैकेट में हाथ डाला और बुजुर्ग महिला को 200 का नोट दे दिए। बुजुर्ग महिला ये गुहार लगाती रही कि मैं पिछले 2 वर्षों से अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटक रही हूं। लेकिन ऊर्जा मंत्री ने पैसे देकर कहा कि जाओ नाश्ता करके आओ।
कांग्रेस ने पैसे बांटने का लगाया आरोप
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह आरोप लगाते हुए कहा। भाजपा और उनके नेताओं की ये पुरानी आदत है कि जब-जब चुनाव पास आते हैं तो वे पैसे बांटने का कार्य करते हैं। प्रद्युम्न सिंह तोमर टीवी वाले मंत्री हैं। लेकिन वे भूल गए कि 1 कैमरा सही के साथ साथ गलत भी उजागर करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो प्रजातंत्र को लूट कर मंत्री बने हैं। उनसे इतनी उम्मीद की जाए क्योंकि ऐसे मंत्री प्रदेश में जनता को गुमराह कर रहे हैं। और रुपए की बर्बादी कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में वोटर इनको सबक सिखाने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications