Video: बीच सड़क मंत्री जी का ललचाया मन, गोलगप्पे खाते समय दिख गई गंदगी फिर प्रद्युम्न सिंह ने शुरू कर दी सफाई
Pradyuman Singh Tomar: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां मंत्री तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने गोलगप्पे का स्वाद लिया। इसके बाद वे अस्पताल में गंदगी देख भड़क गए और खुद सफाई करने लगे।
वायरल वीडियो ग्वालियर शहर का है। जब शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हजीरा क्षेत्र में पहुंचे हुए थे। उन्होंने सड़क किनारे पानीपुरी के ठेले को देखकर अपना काफिला रुकवा लिया। यहां सादगी भरे अंदाज में सड़क पर खड़े होकर कैबिनेट मंत्री ने गोलगप्पे खाए।

इसके बाद वे सीधे सिविल अस्पताल हजीरा पहुंच गए। यहां अस्पताल में मौजूद पीने के पानी की टंकी के नीचे फर्श पर गंदगी लगी हुई थी। यह देखकर कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने अपने हाथों से फर्श पर जमी हुई गंदगी को साफ करना शुरू कर दिया। गंदगी को साफ करने के बाद उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और सफाई कर्मियों से नाराजगी जाहिर करते हुए अच्छी तरह साफ सफाई रखने की नसीहत दी।
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि सफाई व्यवस्था नंबर वन की होनी चाहिए।इसीलिए अब सफाई व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। नंबर वन पर रहने के लिए अब प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, जहां भी कमी मिलेगी उन्हें दूर किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का यह अंदाज पहली दफा देखने को नहीं मिला है। चार बार के विधायक तीन बार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने इसी अनोखे अंदाज की वजह से देश भर में सुर्खियां बटोर चुके हैं।
प्रद्युम्न सिंह तोमर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। लेकिन जब सरकार गिरी तो भारतीय जनता पार्टी सरकार में भी वे एक बार फिर से मंत्री बनाए गए। यह तीसरी दफा है जब प्रद्युम्न सिंह तोमर को प्रदेश में मंत्री बनाया गया है। 4 बार के विधायक और 3 बार के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने सादगी भरे और सफाई भरे अंदाज के लिए हमेशा ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।
मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि सफाई के मामले में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं अभी तक हम 2 या 3 नंबर तक ही सफाई में आगे आए हैं लेकिन हमें नंबर वन की सफाई चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications